
नारी डेस्क : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हाल ही में एक स्पोर्ट्स इवेंट में पहुंचे, जहां उनका एक अनोखा अंदाज कैमरे में कैद हुआ। सलमान ने अपनी पॉकेट से एक रिंग निकाली और चुपके से अपनी मिडिल फिंगर में पहन ली। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसकी उत्सुकता जता रहे हैं कि आखिर सलमान ने कौन-सी रिंग पहनी।
सलमान खान और इवेंट का हाल
31 मार्च को सलमान खान प्रेसिडेंट कप 2026 की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस इवेंट में उनके साथ महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे भी नजर आए। दर्शकों की भारी भीड़ के बीच सलमान और शिंदे ने स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और 1 करोड़ की प्राइज मनी का ऐलान किया।

सलमान की रिंग का रहस्य
सलमान ने अपनी उंगलियों में नीला नीलम (Blue Sapphire) रत्न पहन रखा था, जिसे सुरक्षा, सफलता और करियर ग्रोथ के लिए शुभ माना जाता है। इसके साथ ही उनके हाथ में फिरोजा रत्न का ब्रेसलेट भी था, जो उनके पिता सलीम खान ने उन्हें गिफ्ट किया था।
नीलम रत्न किसे पहनना चाहिए
जिनकी कुंडली में शनि मजबूत और शुभ स्थिति में हो।
जिनकी राशि मकर (Capricorn) या कुंभ (Aquarius) हो।
जो लोग करियर में स्थिरता और तेज़ ग्रोथ चाहते हैं।
नीलम पहनने के फायदे
करियर में अचानक ग्रोथ मिल सकती है।
आर्थिक स्थिरता आती है।
नकारात्मक ऊर्जा और दुर्घटनाओं से बचाव।
मानसिक संतुलन में सुधार।
गलत व्यक्ति के लिए नीलम के नुकसान
अचानक आर्थिक नुकसान।
मानसिक तनाव और बेचैनी।
रिश्तों में तनाव।
स्वास्थ्य समस्याएं।
काम में रुकावट और बदनसीबी।
सलमान के फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी इस रिंग को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि नीला नीलम व्यक्ति को नेगेटिव एनर्जी, दुर्घटना और नकारात्मक घटनाओं से बचाता है और इमोशनली भी स्थिर बनाए रखता है।