12 JUNFRIDAY2026 6:16:13 AM
Nari

Tirunelveli की ये 5 खूबसूरत जगहें दिल और दिमाग को देंगी सुकून

  • Edited By Monika,
  • Updated: 21 May, 2026 06:15 PM
Tirunelveli की ये 5 खूबसूरत जगहें दिल और दिमाग को देंगी सुकून

नारी  डेस्क : अगर आप भीड़भाड़ और शहर की भागदौड़ से दूर कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो तमिलनाडु का Tirunelveli आपके लिए एक बेहतरीन ट्रैवल डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। यहां आपको खूबसूरत झरने, ऐतिहासिक मंदिर, हरियाली और शांत प्राकृतिक माहौल देखने को मिलता है। खास बात यह है कि आप यहां South India की पारंपरिक संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को बेहद करीब से महसूस कर सकते हैं। अगर आप नेचर लवर हैं, तो Tirunelveli की ये जगहें आपके दिल को जरूर पसंद आएंगी। आप आराम से एक हफ्ते की ट्रिप प्लान करके इन खूबसूरत लोकेशंस को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

नेल्लईअप्पर मंदिर (Nellaiappar Temple)

तिरुनेलवेली का यह ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मंदिर अपनी शानदार वास्तुकला और खूबसूरत नक्काशी के लिए जाना जाता है। मंदिर का शांत वातावरण और पारंपरिक दक्षिण भारतीय संस्कृति यहां आने वाले पर्यटकों को खास अनुभव देता है।

PunjabKesari

कौट्रालम जलप्रपात (Courtallam Falls)

Courtallam Falls को South India का “Natural Spa” भी कहा जाता है। माना जाता है कि यहां के झरनों के पानी में औषधीय गुण पाए जाते हैं। मॉनसून के दौरान यहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं लगती।

मणिमुथार जलप्रपात (Manimuthar Falls)

हरियाली और शांत वातावरण से घिरा Manimuthar Falls उन लोगों के लिए परफेक्ट जगह है, जो प्रकृति के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं। यह जगह फोटोग्राफी और नेचर वॉक के लिए भी काफी लोकप्रिय मानी जाती है।

PunjabKesari

अगस्तियार जलप्रपात (Agasthiyar Falls)

अगर आपको ट्रेकिंग और एडवेंचर पसंद है, तो Agasthiyar Falls जरूर जाना चाहिए। यहां का प्राकृतिक माहौल, साफ पानी और हरियाली ट्रेकिंग के अनुभव को और भी शानदार बना देते हैं। यह जगह प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर पसंद लोगों को खूब आकर्षित करती है।

PunjabKesari

पापनासम बांध (Papanasam Dam)

Papanasam Dam एक शांत और खूबसूरत पिकनिक स्पॉट के रूप में काफी मशहूर है। यहां का सुकून भरा माहौल शहर की भागदौड़ और तनाव से राहत देने का काम करता है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह जगह बेहद शानदार मानी जाती है।

ट्रिप के लिए जरूरी टिप्स

मॉनसून और हल्के गर्मियों का मौसम घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है
हल्के और आरामदायक कपड़े पैक करें
ट्रेकिंग के लिए अच्छे जूते जरूर साथ रखें
कैमरा साथ ले जाना न भूलें, क्योंकि यहां की प्राकृतिक सुंदरता फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट है।

Related News