21 MAYTHURSDAY2026 8:57:24 PM
Life Style

32 साल पहले सुष्मिता सेन ने जीता था Miss Universe का खिताब, शेयर किया Emotional Post

  • Edited By Monika,
  • Updated: 21 May, 2026 06:33 PM
32 साल पहले सुष्मिता सेन ने जीता था Miss Universe का खिताब, शेयर किया Emotional Post

नारी डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के लिए 21 मई का दिन बेहद खास है। इसी दिन 32 साल पहले उन्होंने Miss Universe 1994 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था और भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया था। इस खास मौके पर सुष्मिता सेन ने सोशल Media पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस और शुभचिंतकों का आभार जताया। सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वह बस में बैठकर विमान की ओर जाती नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनकी आइकॉनिक मुस्कान फैंस का दिल जीत रही है।

फैंस और फिलीपींस को कहा धन्यवाद

इस पोस्ट के साथ सुष्मिता ने लिखा कि पिछले 32 सालों से उनके चेहरे पर जो मुस्कान बनी हुई है, उसके लिए वह बेहद आभारी हैं। उन्होंने अपने फैंस और खासतौर पर फिलीपींस का धन्यवाद किया, जहां उन्हें Miss Universe का ताज मिला था। सुष्मिता ने लिखा कि वहां से मिला प्यार हमेशा उनके दिल में खास जगह रखेगा।

PunjabKesari

ऐश्वर्या राय थीं बड़ी Universe

साल 1994 में सुष्मिता सेन ने Miss India प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जहां ऐश्वर्या राय भी उनकी बड़ी प्रतियोगी थीं। सुष्मिता ने Miss India का खिताब अपने नाम किया और Miss Universe प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जबकि ऐश्वर्या राय Miss World प्रतियोगिता में भेजी गईं। खास बात यह रही कि दोनों ने अपने-अपने अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर देश को गौरवान्वित किया।

77 देशों की Universe को हराकर जीता था ताज

सुष्मिता सेन ने फिलीपींस में आयोजित Miss Universe प्रतियोगिता में 77 देशों की प्रतियोगियों को हराकर यह प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया था। वह Miss Universe का खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला बनी थीं।

PunjabKesari

फिल्मों में भी बनाई खास पहचान

Miss Universe बनने के बाद सुष्मिता सेन ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म “दस्तक” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। हालांकि उन्हें बड़ी सफलता डेविड धवन की फिल्म “बीवी नंबर 1” से मिली, जिसके लिए उन्हें Filmfare Award भी मिला। इसके बाद सुष्मिता “मैं हूं ना”, “आंखें” और “मैंने प्यार क्यों किया” जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आईं। भले ही उन्होंने कम फिल्मों में काम किया हो, लेकिन अपने दमदार अभिनय और व्यक्तित्व से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

Related News