21 MARSATURDAY2026 5:34:29 PM
Nari

वजन घटाने वाली दवा Ozempic कैसे काम करती है, Injection लेने से पहले पढ़ लें

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 21 Mar, 2026 03:53 PM
वजन घटाने वाली दवा Ozempic कैसे काम करती है, Injection लेने से पहले पढ़ लें

नारी डेस्क: भारत में वजन घटाने के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा ओजेम्पिक को लेकर लोगों में तेजी से दिलचस्पी बढ़ रही है। खासकर इसका पेटेंट खत्म होने के बाद बाजार में इसके सस्ते जेनेरिक वर्जन आने की उम्मीद है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो सकती है। इसी वजह से लोग इस दवा के बारे में ज्यादा जानकारी लेने लगे हैं।

सिर्फ मरीज ही नहीं, स्वस्थ लोग भी दिखा रहे रुचि

डॉक्टरों का कहना है कि पहले इस दवा के बारे में सिर्फ मधुमेह (डायबिटीज) या गंभीर मोटापे से जूझ रहे लोग ही पूछते थे। लेकिन अब ऐसे लोग भी इसकी जानकारी ले रहे हैं जो पूरी तरह स्वस्थ हैं और सिर्फ वजन कम करके बेहतर दिखना चाहते हैं। सोशल मीडिया और कुछ प्रभावशाली लोगों (इन्फ्लुएंसर्स) द्वारा इस दवा के प्रचार ने भी लोगों की जिज्ञासा बढ़ा दी है।

डॉक्टरों की साफ चेतावनी

मुंबई के वरिष्ठ डॉक्टर राजीव कोविल के अनुसार, यह दवा हर किसी के लिए नहीं है। इसे लिखने के लिए कुछ तय मेडिकल मापदंड होते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग डायबिटीज के मरीज नहीं हैं, उन्हें भी इस दवा के लिए योग्य होने के लिए बॉडी मास इंडेक्स (BMI) और मोटापे से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के मानकों को पूरा करना जरूरी है। डॉक्टरों का कहना है कि इसे सिर्फ “जल्दी वजन घटाने का आसान तरीका” समझना गलत है। असल में यह दवा दिल, लिवर और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज में भी अहम भूमिका निभाती है।

Ozempic: वजन घटाने वाली दवा कैसे काम करती है, Injection लेने से पहले पढ़ लें

ये भी पढ़ें: आपकी ये आदतें धीरे-धीरे कर रही हैं ब्रेन को डैमेज, अभी संभल जाएं

गलत इस्तेमाल के हो सकते हैं गंभीर नुकसान

विशेषज्ञों ने साफ कहा है कि बिना डॉक्टर की सलाह के इस दवा का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है। डॉक्टर अपर्णा गोविल भास्कर के अनुसार, उनके क्लिनिक में ऐसे लोगों की संख्या बढ़ रही है जिनका वजन पहले से सामान्य है, फिर भी वे इसे और कम करना चाहते हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि

यह कोई ट्रेंड या फैशन फॉलो करने वाली चीज नहीं है इसके कई साइड इफेक्ट हो सकते हैं कुछ मामलों में इसके गंभीर दुष्परिणाम भी सामने आ सकते हैं

 मानसिक स्वास्थ्य से भी जुड़ी चिंता

चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि यह ट्रेंड सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य से भी जुड़ा है। जो लोग बिना जरूरत के वजन कम करना चाहते हैं, उनमें अक्सर “बॉडी इमेज” यानी अपने शरीर को लेकर असंतोष की समस्या होती है। ऐसे मामलों में दवा लेने के बजाय सही काउंसलिंग और हेल्दी लाइफस्टाइल ज्यादा जरूरी होता है।

सस्ती दवा, लेकिन समझदारी जरूरी

सेमाग्लूटाइड के सस्ते जेनेरिक वर्जन आने से इसकी पहुंच जरूर बढ़ेगी, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि इसे बिना जरूरत या सिर्फ दिखावे के लिए इस्तेमाल करना खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति वजन घटाने के बारे में सोच रहा है, तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। सही डाइट, एक्सरसाइज और संतुलित जीवनशैली ही सुरक्षित और टिकाऊ तरीका है।  

Related News