03 APRFRIDAY2026 8:09:55 PM
Nari

घने और काले बाल पाने का सबसे आसान देसी तरीका अपनाएं

  • Edited By Monika,
  • Updated: 03 Apr, 2026 04:40 PM
घने और काले बाल पाने का सबसे आसान देसी तरीका अपनाएं

नारी डेस्क : बालों का सफेद होना उम्र बढ़ने के साथ एक आम समस्या है। अक्सर इसके पीछे विटामिन B12 की कमी को जिम्मेदार माना जाता है, लेकिन कई बार शरीर में विटामिन की कमी न होने के बावजूद बाल सफेद होने लगते हैं। अगर आप बालों पर डाई या मेहंदी का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो यह आसान देसी नुस्खा अपनाकर आप बालों को प्राकृतिक रूप से काला और घना बना सकते हैं।

सामग्री

1 कप कलौंजी
2 बड़े चम्मच काले तिल
2–3 चम्मच आंवला पाउडर
कुछ कढ़ी पत्ते
1 चम्मच नारियल तेल

PunjabKesari

यें भी पढ़ें: शरीर में Vitamin B-12 की कमी दूर करेंगे ये हेल्दी ड्रिंक्स

बनाने की विधि

सबसे पहले कलौंजी, काले तिल, आंवला पाउडर और कढ़ी पत्तों को लोहे की कढ़ाई में धीमी आंच पर भूनें।
जब मिश्रण का रंग गहरा काला हो जाए, तो इसे ठंडा होने दें।
ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें।
इस्तेमाल करने का तरीका:
तैयार पाउडर में एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर हल्का गर्म करें।
इस मिश्रण को बालों और जड़ों में अच्छे से लगाएं।
लगभग 15 मिनट बाद बालों को साफ पानी से धो लें।

PunjabKesari

इस नुस्खे को कम से कम दो हफ्तों तक लगातार इस्तेमाल करने से बालों में कालापन और घनापन धीरे-धीरे दिखाई देने लगेगा। यह तरीका प्राकृतिक है और बालों को किसी केमिकल डाई की आवश्यकता नहीं पड़ती।
 

Related News