07 AUGFRIDAY2026 11:41:59 PM
Nari

फ्रिजी हेयर की समस्या खत्म करेंगे अंडे के ये 3 आसान हेयर मास्क

  • Edited By Monika,
  • Updated: 11 Apr, 2026 05:27 PM
फ्रिजी हेयर की समस्या खत्म करेंगे अंडे के ये 3 आसान हेयर मास्क

नारी डेस्क : धूल-मिट्टी, प्रदूषण और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल से बालों की सेहत खराब होने लगती है। इससे बाल अपना नेचुरल ऑयल खो देते हैं और वे रूखे, बेजान, फ्रिजी या चिपचिपे दिखने लगते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार अंडा बालों के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक प्रोटीन स्रोत है, जो उन्हें पोषण देकर मजबूत और चमकदार बनाता है। आइए जानते हैं अंडे से बने 3 आसान हेयर मास्क।

अंडा और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क

एक बाउल में 2 अंडे के पीले भाग, 2 चम्मच ऑलिव ऑयल और 1 कप पानी मिलाएं।
इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगाएं और 5 मिनट हल्की मसाज करें।
इसे 20–30 मिनट तक छोड़ दें, फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें।
यह मास्क बालों को मुलायम, चमकदार और फ्रिजीनेस से मुक्त बनाने में मदद करता है।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : पुरुषों की इन आदतों से महिलाओं में बढ़ रहा सर्वाइकल कैंसर का खतरा

अंडा और मेयोनीज हेयर मास्क

2 अंडे के पीले भाग में 1 चम्मच मेयोनीज मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
इसे स्कैल्प पर हल्की मसाज करते हुए लगाएं और 20–30 मिनट तक रखें।
इसके बाद शैम्पू से बाल धो लें।
यह मास्क बालों को जड़ों से पोषण देकर उन्हें घना, मुलायम और शाइनी बनाता है।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : डायबिटीज मरीजों को बिलकुल नहीं खानी चाहिए ये दाल, खाते ही बढ़ जाएगा Sugar Level

अंडा और दही हेयर मास्क

2 अंडे के पीले भाग में 2 चम्मच दही मिलाएं।
इस पेस्ट को बालों में लगाकर लगभग 1 घंटे तक छोड़ दें।
फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें।
यह मास्क रूखे और बेजान बालों को नमी देकर उन्हें स्मूद बनाता है।

PunjabKesari

हेयर मास्क लगाने के फायदे

बालों को जड़ों से गहरा पोषण मिलता है
रूखापन और फ्रिजीनेस कम होता है
बाल मुलायम, चमकदार और मजबूत बनते हैं
हेयर फॉल कम होने में मदद मिलती है
नियमित रूप से इन नेचुरल हेयर मास्क का उपयोग करने से बालों की क्वालिटी में सुधार देखा जा सकता है।
 

Related News