02 MAYSATURDAY2026 11:47:03 PM
Life Style

"हम डूब रहे हैं हमें बचा लो..."  4 साल के बेटे के साथ पानी में डूबी महिला के ये थे आखिरी शब्द

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 02 May, 2026 07:20 PM

नारी डेस्क: एक दिल्ली के परिवार का मध्य प्रदेश के जबलपुर में गृह-प्रवेश समारोह में शामिल होने के बाद घूमने का ट्रिप एक दुखद घटना में बदल गया, जब नर्मदा नदी पर बने बरगी जलाशय में उनकी क्रूज़ बोट पलट गई। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा चलाई जा रही एक क्रूज बोट, जिसमें 40 यात्री सवार थे गुरुवार (30 अप्रैल) शाम को तेज हवाओं और लहरों की चपेट में आकर पलट गई।


छह लोगों के परिवार के तीन सदस्यों 39 वर्षीय मरीना, उनके चार वर्षीय बेटे त्रिशन (जिसे जहान भी कहा जाता था), और उनकी मां, 62 वर्षीय मधुर मैसी की इस घटना में जान चली गई। मरीना की बहन ट्रीजा चौहान (36) ने शाम करीब 5:30 बजे मरीना के साथ हुई अपनी आखिरी वीडियो कॉल के बारे में बताया जिसमें सभी के हवा में लहराते बाल, चेहरे पर मुस्कान नजर आ रहे थे उनमें से किसी को क्या मालूम था कि कुछ पल के बाद सब कुछ तबाह हो जाएगा। ट्रीजा  ने बताया कि  शाम 6:07 बजे आई उनकी बहन की अगली कॉल "पूरी तरह से घबराहट भरी" थी।


ट्रीजा ने बताया-"वह जोर-जोर से चिल्ला रही थी और रोते हुए कह रही थी कि वे डूब रहे हैं। उसने मुझसे उनके लिए प्रार्थना करने को कहा। वह बार-बार कह रही थी, 'हमें बचाओ, हमें बचाओ,' और फिर कॉल कट गई।" ट्रीज़ा ने बताया कि उन्होंने कई बार वापस कॉल करने की कोशिश की लेकिन किसी ने भी उनकी कॉल नहीं उठाई। ट्रीज़ा ने आगे बताया कि घटना से पहले अपनी बहन के साथ हुई वीडियो कॉल के दौरान उन्होंने देखा था कि किसी ने भी लाइफ़ जैकेट नहीं पहनी हुई थी।" मरीना के पति प्रदीप ने बताया था कि मैंने और मेरी बेटी ने जैकेट पहनीं और रस्सियों की मदद से हमारी जान बच गई लेकिन मां बेटे इस घटना में मारे गए। 
 

Related News