01 MAYFRIDAY2026 7:28:14 PM
Life Style

दीपिका कक्कड़ की मुश्किल घड़ी में साथ खड़ी रहीं जयति भाटिया, बोलीं- रिश्ता है सीमेंट जैसा मजबूत

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 01 May, 2026 03:58 PM
दीपिका कक्कड़ की मुश्किल घड़ी में साथ खड़ी रहीं जयति भाटिया, बोलीं- रिश्ता है सीमेंट जैसा मजबूत

नारी डेस्क : 'ससुराल सिमर का' सीरियल से फेमस दीपिका कक्कड़ इन दिनों पर्दें से दूर जिंदगी के बुरे फेज से गुजर रही है, ऐसे में उनके करीबी दोस्त उनके लिए हमेशा खड़े रहे हैं, उन्हीं में से एक उनकी ऑनस्क्रीन दादी सास यानि जयति भाटिया है। जयति भाटिया ने कहा- हमारा रिश्ता मजबूत “सीमेंट” की तरह है, जिसे कोई तोड़ नहीं सकता। 

जयति भाटिया ने पॉडकास्ट में कह दी यह बात 

जयति भाटिया ने हाल में एक पॉडकास्ट में दीपिका कक्कड़ के पहले पति और उनकी हेल्थ से जुड़ी बातें की। जयति ने कहा कि ने दीपिका की पहली शादी टूटने के मुश्किल दौर को उन्होंने करीब से देखा है और वे दीपिका व शोएब इब्राहिम के रिश्ते की बहुत खुश हैं। मुझे नहीं पता था शोएब-दीपिका रिश्ता इतनी धीरे-धीरे इतना मजबूत हो जाएगा। मेरे लिए यह बहुत खुशी की बात है। मैं आज भी जब बात करती हूं तो सिमर कह कर ही बुलाती हूं, वो आज भी मेरे लिए वहीं है। जयति ने बताया कि जब दीपिका की पहली शादी टूट रही थी और वह शोएब के करीब आ रही थी, तब वह दौर बहुत कमजोर था। जयति ने कहा कि जिस तरह शादी के बाद दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम की फैमिली को संभाला, और आज जिस तरह शोएब की फैमिली इस हालत में दीपिका का साथ हर पल दे रही है, वह दिल छू लेने वाली बात है।

PunjabKesari

बीमारी का सुन कर काफी तकलीफ हुई थी जयति को 

दीपिका की बीमारी के बारे जब जयति को पता लगा की वह कैंसर से जूझ रहीं है और कंडीशन खराब चल रहीं है ये सुन कर काफी तकलीफ हुई। जयति ने कहा कि मैं लगातार उनके संपर्क में रही। उन्होंने बताया कि रुहान बाबू के जन्म के समय मैं उनके घर भी गई थी। जब वह प्रेग्नेंट हुई थीं, तब उससे पहले हम 'ससुराल सिमर का 2' कर चुके थे। उस शो के लिए उन्हें सेटअप करने के लिए बुलाया गया था। उस समय Covid19 - 2 लग चुका था और हम आगरा में शूट कर रहे थे। उसी दौरान मुझे लगा कि ‘ससुराल सिमर का’ में जो हमारी बॉन्डिंग थी, उस पर जैसे मजबूत “सीमेंट” लग गया था। हम आपस में इसना घुल-मिल गए कि जैसे सालों से जानते हो।

ये भी पढ़ें: नेहा धूपिया की लव स्टोरी: प्रेग्नेंसी के बाद क्यों कहा “शुक्र है मैं पहले ही प्रेग्नेंट हो गई”

 ये एक चीज़ जो उनके रिश्ते को मजबूत बनाती हैं 

जयति ने बताया कि जब हम ससुराल 2 शुरू करने वाले थे तब तक दीपिका बिग बॉस कर चुकी थी और जीतने के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आ चुके थे। लेकिन उस दौरान मैंने उनकी एक अलग ही पर्सनैलिटी देखी पहले से भी ज्यादा ओपन और दिल से जुड़ी हुई और काफी खुश नजर आने लगी थी। मुझे यह मेरी पहली वाली दीपिका से भी ज़्यादा अच्छी लगने लगी थी क्यों किबहुत open थी और बहुत.. जो लोग लड़की को कहते थे कि सेट पर ज़्यादा बात नहीं करती वह ससुराल सिमर के सेट बातूनी बन गई थी। सभी ने कहा कि मैं उसके बारे बहुत बात करती हूं वो इसलिए क्योंकि हमको जो शॉट के बीच में टाइम मिलता था वो मुझे अपडेट शेयर करतीं और यही चीज़ हमारे रिश्ते को और खास बनाती चली गई।

PunjabKesari

दीपिका कक्कड़ ने 22 फरवरी 2018 को अपने को-स्टार शोएब इब्राहिम से दूसरी शादी की। यह शादी उत्तर प्रदेश के मौदहा में शोएब के गांव में शादी हुई। इस शादी से पहले दीपिका ने इस्लाम धर्म अपनाया था जिसके बाद लोगों ने दीपिका ट्रोल भी किया था लेकिन दीपिका ने लोगों की परवाह किए बिना हमेशा से अपनी लाइफ के डिसीजन लिए। फिर चाहे शादी हो या फिर टीवी की दुनिया से दूरी।

 

Related News