14 APRTUESDAY2026 9:48:35 PM
Nari

गर्मियों में मेकअप नहीं टिकता तो इन आसान स्टेप्स से पाएं लॉन्ग-लास्टिंग लुक

  • Edited By Monika,
  • Updated: 14 Apr, 2026 06:22 PM
गर्मियों में मेकअप नहीं टिकता तो इन आसान स्टेप्स से पाएं लॉन्ग-लास्टिंग लुक

नारी डेस्क : गर्मियों का मौसम आते ही सबसे बड़ी समस्या होती है। मेकअप का जल्दी खराब हो जाना। पसीना, ऑयली स्किन और तेज धूप के कारण चेहरा चिपचिपा और डल दिखने लगता है। ऐसे में हैवी मेकअप करना और भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप सही तरीके और सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, तो आप गर्मियों में भी लंबे समय तक फ्रेश और परफेक्ट मेकअप लुक पा सकती हैं। मेकअप टिके रहने के लिए अपनाएं ये आसान स्टेप्स।

स्किन को करें तैयार

मेकअप करने की शुरुआत हमेशा क्लीन स्किन से करें। चेहरे को अच्छे से साफ करें और हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं। ऑयली स्किन वालों के लिए जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर बेहतर होता है। वो चेहरा धोकर फिर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। जो उनकी स्किन के लिए अच्छा हो।

PunjabKesari

प्राइमर लगाना न भूलें

मेकअप करने के लिए प्राइमर गर्मियों में बेहद जरूरी होता है। यह पोर्स को छोटा दिखाता है और स्किन को स्मूद बनाकर मेकअप को लंबे समय तक टिकने में मदद करता है। जिसकी वजह से जितना मर्जी पसीना आए फिर भी आपका मेकअप वैसा का वैसा ही रहेगा।

हल्का फाउंडेशन चुनें

मेकअप करने के लिए हेवी फाउंडेशन की जगह लाइटवेट या वाटर-बेस्ड फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। चेहरे के लिए बीबी या सीसी क्रीम भी अच्छा ऑप्शन है, जिससे लुक नैचुरल और फ्रेश दिखता है।

कंसीलर और कॉम्पैक्ट का सही इस्तेमाल

मेकअ करते समय जहां जरूरत हो वहीं कंसीलर लगाएं। इसके बाद हल्का कॉम्पैक्ट पाउडर लगाकर ऑयल कंट्रोल करें, जिससे चेहरा मैट और साफ दिखे। इससे आपके चेहरे पर अलग सा निखार आएगा।

PunjabKesari

वाटरप्रूफ प्रोडक्ट्स अपनाएं

गर्मियों में पसीने से बचने के लिए वाटरप्रूफ काजल, मस्कारा और लॉन्ग-लास्टिंग लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। इससे मेकअप फैलता नहीं है। और इससे आपका चेहरा खिला-खिला रहता है।

हल्का और फ्रेश आई मेकअप

अपने चेहरे पर न्यूट्रल और पेस्टल शेड्स जैसे पीच, रोज, गोल्ड और ब्रॉन्ज का इस्तेमाल करें। इससे आपका लुक नेचुरल और समर-फ्रेंडली लगेगा।

सेटिंग स्प्रे जरूर लगाएं

मेकअप के बाद सेटिंग स्प्रे लगाना न भूलें। यह आपके मेकअप को लॉक करता है और लंबे समय तक टिकाए रखता है। इसे आपका चेहरा निखर जाता है।

PunjabKesari

दिनभर फ्रेश रहने के टिप्स

अपने साथ ब्लॉटिंग पेपर रखें
बार-बार चेहरे को हाथ न लगाएं
जरूरत पड़ने पर हल्का टच-अप करें
धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

गर्मियों में मेकअप टिकाना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। सही स्किन केयर, हल्के प्रोडक्ट्स और कुछ स्मार्ट टिप्स अपनाकर आप पूरे दिन फ्रेश और ग्लोइंग लुक पा सकती हैं।

Related News