19 JULSUNDAY2026 5:38:21 AM
Life Style

टीवी की नागिन सुरभि ज्योति  38 की उम्र में बनी मां,  घर में आई नन्ही परी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 14 Jun, 2026 02:16 PM
टीवी की नागिन सुरभि ज्योति  38 की उम्र में बनी मां,  घर में आई नन्ही परी

नारी डेस्क:  मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति आखिरकार मां बन गई हैं। उन्होंने 13 जून को अपने पति सुमित सूरी के साथ अपने पहले बच्चे एक बेटी का स्वागत किया। अपनी इस खुशी की खबर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सुरभि ने रविवार को एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा था- "बेटी हुई है... 13 जून 2026... प्यार, सुरभि और सुमित।" 'कुबूल है' की एक्ट्रेस ने कैप्शन में आगे लिखा- "(ओम) हमारी बेटी आ गई है। हमारा दिल प्यार और शुक्रगुज़ारी से भरा है"। साथ ही बुरी नज़र से बचाने वाले इमोजी और स्पार्कल इमोजी भी लगाए।
PunjabKesari

जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आया, कमेंट सेक्शन नए माता-पिता के लिए बधाई संदेशों से भर गया। एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने लिखा, "बधाई होsssss", और साथ में कई रेड हार्ट इमोजी भी बनाए। एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने लिखा- "येईईईईईई.. बधाई हो", और दो रेड हार्ट इमोजी भी लगाए। हाल ही में, सुरभि ने अपने जन्मदिन पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक शानदार बेबी शावर सेलिब्रेट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस दोहरे जश्न की झलकियां शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- "मैं और मेरे अंदर पल रहे नन्हे बच्चे का जश्न।" सुरभि ने इस साल फरवरी में पति सुमित सूरी के साथ अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
 

सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाले पोस्ट में, उन्होंने अपने पति सुमित के पैरों के बीच अपने पैर उलझाए हुए एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें बीच में सफेद रंग के छोटे-छोटे जूते रखे थे। कैप्शन में लिखा था- "ओम, हमारा सबसे बड़ा एडवेंचर शुरू हो रहा है... नन्हा प्यार इस जून में आ रहा है।" जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि सुरभि ने अक्टूबर 2024 में बिजनेसमैन सुमित सूरी से शादी की थी। इ

Related News