06 JULMONDAY2026 1:13:31 AM
Nari

चेहरे की चिपचिपाहट और गंदगी दूर करेंगे ये 3 DIY फेस पैक

  • Edited By Monika,
  • Updated: 12 Jun, 2026 06:55 PM
चेहरे की चिपचिपाहट और गंदगी दूर करेंगे ये 3 DIY फेस पैक

नारी डेस्क : गर्मी हो या बरसात, रोजमर्रा के कामों के लिए घर से बाहर निकलना जरूरी होता है। ऐसे में जब उमस भरा मौसम होता है, तो पसीना, तेल और धूल-मिट्टी चेहरे पर जम जाती है, जिससे त्वचा चिपचिपी और बेजान दिखने लगती है। लगातार इस तरह की समस्या से स्किन को नुकसान भी पहुंच सकता है। ऐसे में कुछ आसान और प्राकृतिक DIY फेस पैक आपकी त्वचा को साफ, कूल और फ्रेश रखने में मदद कर सकते हैं। ये फेस पैक न सिर्फ चेहरे की गंदगी हटाते हैं, बल्कि स्किन को हेल्दी ग्लो भी देते हैं।

मुल्तानी मिट्टी और खीरे का फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी त्वचा की गहराई से सफाई करती है और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाकर स्किन को स्मूद बनाती है। वहीं खीरे का रस त्वचा को ठंडक और हाइड्रेशन देता है, जिससे पसीने और गर्मी से होने वाली जलन कम होती है।

सामग्री
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
6 चम्मच खीरे का रस
½ चम्मच दही

विधि: सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट तक सूखने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें। यह फेस पैक ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। ड्राई स्किन के लिए इसमें 1 चम्मच शहद मिलाया जा सकता है।

PunjabKesari

चंदन और हल्दी फेस पैक

चंदन में नेचुरल कूलिंग इफेक्ट होता है, जो त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और टैनिंग व डलनेस को कम करता है। हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन को साफ रखते हैं और इंफेक्शन से बचाते हैं।

सामग्री
2 चम्मच चंदन पाउडर
½ चम्मच हल्दी
4 चम्मच गुलाब जल

विधि: इन सभी चीजों को मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 10–15 मिनट तक छोड़ दें। सूखने के बाद सामान्य पानी से धो लें। यह फेस पैक स्किन को इंस्टेंट फ्रेश और ग्लोइंग बनाता है।

PunjabKesari

एलोवेरा और नीम फेस पैक

एलोवेरा त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है और जलन व रेडनेस को कम करता है, जबकि नीम स्किन से बैक्टीरिया और पिंपल्स को दूर रखने में मदद करता है।

सामग्री
2 चम्मच एलोवेरा जेल
5–6 नीम की पत्तियों का पेस्ट
1 चम्मच गुलाब जल

विधि: सभी सामग्री को मिलाकर फेस पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। यह फेस पैक स्किन को क्लीन और कूल रखने में मदद करता है।

PunjabKesari

उमस भरे मौसम में ये DIY फेस पैक त्वचा की गहराई से सफाई करके उसे ठंडक और ताजगी देते हैं। नियमित इस्तेमाल से स्किन साफ, हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है और धूल-मिट्टी से होने वाले नुकसान से भी बचाव होता है।

Related News