04 APRSATURDAY2026 7:42:24 PM
Life Style

Dhurandhar की कामयाबी के पीछे है रणवीर सिंह का हाथ, Makeup Artist ने खोले राज

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 04 Apr, 2026 04:50 PM
Dhurandhar की कामयाबी के पीछे है रणवीर सिंह का हाथ, Makeup Artist ने खोले राज

नारी डेस्क: मेकअप और प्रोस्थेटिक आटिर्स्ट करणदीप सिंह ने ‘धुरंधर: द रिवेंज' के क्लाइमेक्स की शूटिंग के दौरान की मुश्किलों और कड़ी मेहनत के बारे में खुलकर बात की है। करणदीप सिंह ने सेट के अपने अनुभवों को शेयर करते हुए रणवीर सिंह के कमाल के डेडिकेशन की तारीफ की और बताया कि कैसे उस हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस को शूट करने के लिए एक्टर ने शारीरिक और मानसिक तौर पर गजब का जज्बा दिखाया। करणदीप ने याद करते हुए कहा- 'हम लुधियाना के बाहरी इलाके में शूटिंग कर रहे थे और तापमान लगभग 47 से 48 डिग्री के आसपास था। वहां दूर-दूर तक एक भी पेड़ या छांव नहीं थी।' 
PunjabKesari

आटिर्स्ट ने बताया- 'आस-पास की हर मेटल की सतह से गर्मी निकल रही थी। एक तरफ गाड़ियां थी  दूसरी तरफ कंटेनर और पास में ही मालगाड़ियां खड़ी थीं। हम इस सबके बिल्कुल बीच में शूटिंग कर रहे थे।' उन्होंने कहा- 'फाइट सीक्वेंस के दौरान रणवीर एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर पर कूद रहे थे। गर्मी की वजह से वो कंटेनर सच में तप रहे थे। हम हर दिन रणवीर पर जितना खून इस्तेमाल करते थे, वो यकीन के बाहर था। हमने एक हफ्ते में खून की पूरी बाल्टी खत्म कर दी थी।'उन्होंने बताया, 'पंखे और एसी वहां थे लेकिन गर्मी इतनी थी कि कुछ भी काम नहीं कर रहा था। इतनी तपिश थी कि हम ठीक से खाना तक नहीं खा पा रहे थे। एक विग का अपना वजन और गर्मी होती है, उसे 47 डिग्री में पहनना बिल्कुल वैसा ही है जैसे ऊनी टोपी पहनना।'

PunjabKesari
करणदीप ने कहा-  इन सब बातों से जो सबसे बड़ी बात सामने आती है, वो है अपने काम के लिए रणवीर सिंह का जबरदस्त समर्पण। 47-48 डिग्री की भयंकर गर्मी में फिजिकली थका देने वाले एक्शन सीन्स करना, ऊपर से भारी पठानी सूट, लेदर जैकेट और ओवरकोट जैसे लेयडर् कपड़े पहनना, और कई दिनों तक प्रोस्थेटिक्स और नकली खून की परेशानी सहना, रणवीर पूरी तरह फिल्म में डूबे रहे और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया।ये लगातार मेहनत अब फिल्म की ज़बरदस्त कामयाबी में साफ़ दिख रही है। 

PunjabKesari
‘धुरंधर: द रिवेंज'भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने की कगार पर है, और यह ऐतिहासिक बेंचमाकर् हासिल करने वाली इकलौती हिंदी फिल्म बनने के लिए तैयार है। इस कामयाबी के केंद्र में रणवीर सिंह हैं, जिनकी परफॉरमेंस को हाल के समय की सबसे दमदार और प्रभावशाली परफॉरमेंस में से एक माना जा रहा है। जैसे-जैसे रिकॉर्ड्स टूट रहे हैं, एक बात तो साफ़ है रणवीर सिंह सिर्फ ब्लॉकबस्टर फिल्में ही नहीं दे रहे, बल्कि अपनी बेमिसाल लगन, डिसिप्लिन और एक्सीलेंस से नए स्टैंडर्ड्स सेट कर रहे हैं। 

Related News