04 MAYSATURDAY2024 1:55:31 AM
Nari

सादगी ने फिर जीत लिया दिल, यह कौन है लड़का जिसके साथ रतन टाटा ने मनाया अपना जन्मदिन?

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 02 Jan, 2022 12:15 PM
सादगी ने फिर जीत लिया दिल, यह कौन है लड़का जिसके साथ रतन टाटा ने मनाया अपना जन्मदिन?

भारत के मशहूर बिजनेसमेन रतन टाटा जी ने 28 दिसंबर को अपना 84वां बर्थ डे मनाया। दुनियाभर में पहचान रखने वाले रतन टाटा कितनी सिंपल और सादी लाइफ जीते हैं, यह तो सबको पता ही है और हाल ही में वायरल होती उनकी एक वीडियो ने फिर से फैंस का दिल जीत लिया है। जो भी शख्स इस वीडियो को देख रहा है वो तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा।

 

 

 

दरअसल, ये वायरल होता वीडियो मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया था। जिसमें रतन टाटा एक बच्चे के साथ कप केक काटते और उसमें लगी मोमबत्ती को फूंक मारते दिख रहे थे। उनके पास खड़े बच्चे ने उन्हें खिलाया। बड़ी सादगी से अपना बर्थ डे मनाते हुए रतन टाटा जी को लोग लंबी उम्र की दुआएं दे रहे थे और साथ ही इतने बड़े बिजनेसमैन की इतनी साधारण जिंदगी को देखकर लोग बहुत प्रभावित हो रहे हैं साथ ही लोगों का ध्यान पास खड़े बच्चे पर भी पड़ा और सबके मन में एक ही सवाल था कि साथ में बेटा ये युवा कौन है जो रतना टाटा के इतने करीब है तो आपको बता दें कि रतन टाटा के पास बैठे और उनके कंधे पर हाथ रखने वाले लड़के का नाम शांतनु नायडू है जो उद्योगपति रतन टाटा के युवा दोस्त हैं। रतन टाटा के ये युवा दोस्त उनके निजी सचिव हैं। रतन टाटा ने उन्हें उनके काम से प्रभावित होकर ही अपना सचिव चुना था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

उन्होंने खुद शांतनु को फोन कर कहा था, 'आप जो करते हैं मैं उससे बहुत प्रभावित हूं, क्या मेरे असिस्टेंट बनोगे। शांतनु और टाटा करीब 3 साल से एक साथ काम कर रहे हैं। उम्र के अंतर के बावजूद दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है।'

PunjabKesari

बता दें कि शांतनु और टाटा मिलकर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त आवारा पशुओं की मदद के लिए काम करते हैं। कहा जाता है कि रतन टाटा अपना पर्सनल निवेश जिन स्टार्टअप्स में करते हैं, उनके पीछे 28 साल के शांतनु का दिमाग होता है। कहा तो यह भी जा रहा है कि शांतनु ने ही रतन टाटा को सोशल मीडिया से परिचित कराया था।

 

उन्हें हैशटैग, ट्रेंड और इमोजी के बारे में भी सिखाया है।

PunjabKesari

दुनियाभर में अपनी दरियादिली के लिए फेमस रतन टाटा ने जन्म 28 दिसंबर, 1937 को भारत के सूरत शहर में हुआ था। रतन टाटा नवल टाटा के बेटे हैं जिन्हे नवजबाई टाटा ने अपने पति रतनजी टाटा की मृत्यु के बाद गोद लिया था। रतन टाटा 1990 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे, वहीं अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक इंटरिम चेयरमैन रहे। वह टाटा ग्रुप के चैरिटेबल ट्रस्ट को अभी भी हेड कर रहे हैं। रतन टाटा व उनका पूरा परिवार शुरू से ही सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आगे रहा है। रतन टाटा को हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करते हुए देखा जाता है।

 

 

Related News