24 APRWEDNESDAY2024 1:39:19 AM
Nari

Kitchen Vastu: रसोई की इस दिशा में रखा है गैस चूल्हा तो बढ़ जाएगी पैसे की तंगी!

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Mar, 2023 02:51 PM
Kitchen Vastu: रसोई की इस दिशा में रखा है गैस चूल्हा तो बढ़ जाएगी पैसे की तंगी!

वास्तु शास्त्र का जीवन में बहुत ही महत्व बताया गया है। मान्यताओं के अनुसार, इन नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटिविटी का वास होता है। इस शास्त्र के घर के निर्माण से लेकर रख-रखाव हर किसी चीज की एक दिशा बताई गई है। रसोई के भी इस शास्त्र में कुछ खास नियम बताए गए हैं। क्योंकि यही से घर में रहने वाले सदस्यों को भोजन और एनर्जी मिलती है। रसोई में गैस चूल्हा कहां रखना चाहिए और इसकी खरीददारी किस दिन करनी चाहिए। इस चीज से जुड़े भी नियम वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

किस दिन खरीदें?

मान्यताओं के अनुसार, भोजन पकाने वाले गैस चूल्हे का भी वास्तु शास्त्र में बहुत ही खास महत्व बताया गया है। चूल्हा या गैस स्टोव खरीदने के लिए धनतेरस का दिन शुभ माना जाता है। इसके अलावा गुरुवार के दिन आप इसे खरीद सकते हैं। यह दिन देव बृहस्पति का माना जाता है ऐसे में किसी भी उपकरण खरीदने के लिए यह दिन शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

इस दिशा में रखे

गैस चूल्हा दक्षिण पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

दक्षिण-पश्चिम दिशा 

गैस चूल्हा कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इस दिशा में गैस चूल्हा रखने से पारिवारिक रिश्तों में दरार आती है क्योंकि यह दिशा राहु की दिशा मानी जाती है। 

आर्थिक तंगी 

पश्चिम दक्षिण दिशा में गैस चूल्हा रखने से आपको आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

PunjabKesari

पढ़ाई पर भी पड़ता है असर 

इसके अलावा पश्चिम दक्षिण दिशा में गैस चूल्हा रखने से बच्चों की पढ़ाई भी बुरा असर पड़ता है। 

मानसिक अशांति 

उत्तर दिशा बुध की मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में चूल्हा रखने से मानसिक अशांति बढ़ती है। 

PunjabKesari

Related News