
नारी डेस्क : किचन में लगातार खाना बनाते समय एग्जॉस्ट फैन धुआं, तेल और भाप को बाहर निकालता है, लेकिन महीनों बाद इसके पंखे पर धूल और चिकनाई की मोटी परत जम जाती है। इससे पंखा चिपचिपा दिखता है और उसकी स्पीड भी कम हो जाती है। इसे साफ करना मुश्किल लगता है, लेकिन सही तरीका अपनाने पर मिनटों में पंखा बिल्कुल साफ और चमकदार हो सकता है।
पंखे का कनेक्शन हटाएं
सबसे पहले पंखे का कनेक्शन बंद करें और स्विच ऑफ कर दें। इससे करंट लगने का डर खत्म हो जाता है और आप आसानी से पंखा साफ कर सकते हैं। गीले कपड़े का इस्तेमाल करके भी गंदगी हटाई जा सकती है।

पार्ट्स अलग करें
पंखे की सफाई के लिए इसके अलग-अलग हिस्से निकालें। फ्रंट कवर और ब्लेड्स को सावधानी से खोलें ताकि जमी गंदगी तक आसानी से पहुंच सकें।
गर्म पानी का इस्तेमाल
पंखा महीनों बाद गंदा होने के कारण मुश्किल से साफ होता है। इसलिए गुनगुना पानी इस्तेमाल करें। आप इसमें हल्का साबुन भी डाल सकते हैं।

डीप क्लीनिंग करें
पंखे को डीप क्लीन करने के लिए बेकिंग सोडा पंखे के ऊपर छिड़कें और थोड़ा सिरका डालें। 5 मिनट बाद ब्रश से हल्का रगड़ें। इससे पंखा पूरी तरह से साफ और चमकदार हो जाएगा।
मोटर की सफाई
मोटर की सफाई बहुत ध्यान से करें, क्योंकि पानी की वजह से यह खराब भी हो सकती है। इसके लिए सूखे कपड़े या ब्रश का इस्तेमाल करें। इसके बाद हल्के गीले कपड़े से मोटर और आसपास के हिस्सों को साफ करें। इस आसान तरीका से आपका किचन का एग्जॉस्ट फैन मिनटों में चमक जाएगा और लंबे समय तक गंदगी नहीं लगेगी।