28 APRSUNDAY2024 10:19:26 PM
Nari

थायराइड मरीज है तो जान लें क्या खाना है क्या नहीं?

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 27 Nov, 2023 04:55 PM
थायराइड मरीज है तो जान लें क्या खाना है क्या नहीं?

भारत में 10 में से 1 नागरिक, थायराइड रोग से पीड़ित है। खासकर महिलाएं पुरुषों के मुकाबले इसकी ज्यादा शिकार हैं। गर्भवती औऱतों में भी ये समस्या अब तेजी से बढ़ रही है। एक्सपर्ट के अनुसार, थायराइड, एक हार्मोंन्स संबंधी रोग है। ये हार्मोंन्स शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं लेकिन जब ग्लैंड से हार्मोंन्स ज्यादा या कम बनने लगते हैं तो थायराइड की परेशानी शुरू हो जाती है। 

क्या है थायराइड इलाज?

इसके लिए समय पर सही इलाज होना बहुत जरूरी है। ज्यादातर केसेज में 80-90 % इलाज के बाद ठीक हो जाते हैं हालांकि कुछ पूरी तरह से ठीक नहीं भी हो पाते लेकिन इसके लिए इलाज जरूरी है ताकि बीमारी को कंट्रोल मेंं रखा जा सके। पूरी उम्र एक गोली खाने की जरूरत पड़ सकती है।

सबसे बड़ी और खास बात ये है कि थायराइड जैसी बीमारी को कंट्रोल रखने के लिए खुद के लाइफस्टाइल को हैल्दी रखें। हैल्दी खाएं और योग व व्यायाम करेंं।

PunjabKesari

इसके लिए लोग जीवन भर दवाई खाते हैं लेकिन यह रोग लाइफस्टाइल संबंधी है इसलिए खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है नहीं तो दवा खाने के बावजूद भी आपको रोग से छुटकारा नहीं मिलेगा। घरेलू उपाय से भी थायराइड से छुटकारा पा सकते हैं।

जैसेः नारियल का तेल- खाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें।

लौकी का जूस- रोज सुबह खाली पेट एक ग्लास लौकी का जूस पीएं।

नारियल तेल और दूध- रोजाना सुबह खाली पेट एक ग्लास दूध में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाकर पीएं।

PunjabKesari

अखरोट और बादाम- सूजन कम करने के लिए बादाम और अखरोट खाएं।

थायराइड में क्या ना खाएं?

सोयाबीन, सोया फूड, सोया ऑयल का सेवन ना करें। फूलगोभी, ब्रोकली, पालक ना खाएं। कैफीन युक्त चीजों का सेवन कम करेंं। मीठा, ग्लूटेन फूड और प्रोसेस्ड या जंक फूड ना खाएं।

PunjabKesari

अगर थायरॉइड कम हो तो क्या खाएं?

कम कैलोरी वाला आहार, हरी पत्तेदार सब्जियां, प्रोटीन युक्त आहार, सूखे मेवे आदि खाएं लेकिन हाई फूड, सोया प्रॉडक्ट्स और मीठी चीजें बिलकुल ना खाएं।

अगर थायराइड बढ़ा हुआ है तो क्या खाएं?

हाई कैलोरी फूड, हाई प्रोटीन, बादाम, अखरोट, पिस्ता, मूंगफली, सफेद तिल, अलसी के बीज, सूरजमुखी और खरबूजे के बीज खाएं और जंक फूड, आयोडीन युक्त चीजें ना खाएं।

PunjabKesari

थायराइड से किन लोगों को अधिक खतरा?

हाइपर-थायराइड में हार्मोंन्स जरूरत से ज्यादा पैदा होते हैं जिसका असर दिल पर हो सकता है और दिल से जुड़ी सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती है।

नोटः कोई भी देसी उपाय करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें। 

Related News