09 MAYTHURSDAY2024 12:08:08 PM
Nari

पक्के यार हैं बॉलीवुड के ये स्टार्स! एक दूसरे पर छिड़कते हैं जान

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 06 Aug, 2023 03:27 PM
पक्के यार हैं बॉलीवुड के ये स्टार्स! एक दूसरे पर छिड़कते हैं जान

दोस्ती एक बहुत ही प्यारा रिश्ता है। बहुत कम लोगों को ही सच्चे दोस्त नसीब होते हैं, जिससे दिल के तार जुड़ते हैं और फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे स्टार्स हैं जिनकी दोस्ती बहुत गहरी है। आइए आज आपको फ्रेंडशिप डे पर बताते हैं बॉलीवुड के बेस्ट फ्रेंड के बारे में...

शाहरुख़ ख़ान और करन जौहर

शाहरुख़ ख़ान और करन जौहर की दोस्ती की मिसाल पेश की जाती है।  शाहरुख़ करन की दोस्ती बहुत पक्की है। बॉलीवुड में इन दोनों की दोस्ती के चर्चे होते रहते हैं।

PunjabKesari

मौनी और दिशा

मौनी रॉय और दिशा पाटनी ग्लैमर वर्ल्ड में बेस्ट फ्रेंड्स हैं। दिशा पाटनी और मौनी को अक्सर साथ देखा जाता है। मौनी और दिशा के दरमियान बहुत ही पक्का दोस्ताना है। दोनों की एक दूसरे की पोस्ट और वीडियोज़ को लाइक करना नहीं भूलतीं।

PunjabKesari

करीना कपूर, अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा

करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा की दोस्ती फिल्म इंडस्ट्री में काफ़ी मशहूर हैं। इन तीनों की दोस्ती को गर्ल्स गैंग के नाम से जाना जाता है। अक्सर तीनों को पार्टी और मस्ती करते हुए देखा जाता है. कभी-कभी करिश्मा कपूर भी इस गैंग के साथ नज़र आ जाती हैं।

अनन्या पांडे, सुहाना ख़ान और शनाया कपूर

स्टारकिड्स अनन्या पांडे, सुहाना ख़ान और शनाया कपूर के ऑसम-थ्रीसम के नाम से भी मशहूर है। ये तीनों एक साथ बड़ी हुई हैं और इनके परिवार भी आपस में बेहद करीब हैं। अनन्या 2019 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू कर चुकी हैं, सुहाना ख़ान ज़ोया अख़्तर की 'द आर्चीज़' में नज़र आएंगी।  वहीं शनाया कपूर फिल्म 'बेधड़क' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

PunjabKesari

जाह्ववी कपूर- सारा अली खान

जाह्ववी और सारा की दोस्ती भी पूरे इंडस्ट्री में मशहूर है। वो अकसर एक साथ घूमने जाते हैं और पार्टी भी करते हैं। 

PunjabKesari

रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी

 रणबीर कपूर और Director अयान मुखर्जी की दोस्ती फिल्म वेक अप सिड के दौरान हुई। शूटिंग के वक्त ही ये दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। इसके बाद से ही दोनों को साथ में हैंग आउट करते और मस्ती करते देखा जाता है।


PunjabKesari

Related News