03 APRFRIDAY2026 6:58:09 PM
Life Style

लंबे समय तक हील्स पहनना पड़ सकता है भारी, जानें घुटनों पर क्या पड़ता है असर

  • Edited By Monika,
  • Updated: 03 Apr, 2026 01:48 PM
लंबे समय तक हील्स पहनना पड़ सकता है भारी, जानें घुटनों पर क्या पड़ता है असर

नारी डेस्क : आज के समय में हील्स पहनना सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है। ऑफिस हो या पार्टी, कई महिलाएं घंटों तक हील्स पहनकर अपना लुक बेहतर बनाती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह आदत धीरे-धीरे आपकी सेहत, खासतौर पर घुटनों को नुकसान पहुंचा सकती है?

हील्स से कैसे बदलता है शरीर का संतुलन?

ऑर्थोपेडिक एक्सपर्ट्स के अनुसार, समस्या हील्स पहनने से नहीं, बल्कि उन्हें लंबे समय तक पहनने से होती है। जब आप हील्स पहनती हैं, तो शरीर का संतुलन बदल जाता है और चलने का तरीका भी सामान्य नहीं रहता। ऐसे में शरीर का वजन घुटनों पर असामान्य तरीके से पड़ता है। हील्स पहनने के दौरान घुटनों के आगे वाले हिस्से पर ज्यादा दबाव पड़ता है। लगातार ऐसा होने से मांसपेशियों और लिगामेंट्स पर अतिरिक्त तनाव आता है, जिससे दर्द और जकड़न की समस्या शुरू हो सकती है।

PunjabKesari

बढ़ सकता है ऑस्टियोआर्थराइटिस का खतरा

अगर लंबे समय तक हील्स पहनी जाएं, तो यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, लगातार दबाव के कारण घुटनों के जॉइंट कार्टिलेज में घिसाव बढ़ता है, जिससे ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis) का खतरा बढ़ सकता है।

यें भी पढ़ें : बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण

किन लोगों को ज्यादा सावधानी की जरूरत?

जिनकी मांसपेशियां कमजोर हैं
जिनका वजन ज्यादा है
जिन्हें पहले से जोड़ों की समस्या है
ऐसे लोगों में हील्स का असर जल्दी और ज्यादा गंभीर हो सकता है।

PunjabKesari

हील्स की ऊंचाई और डिजाइन भी है जिम्मेदार

2-3 इंच से ज्यादा ऊंची हील्स घुटनों पर ज्यादा दबाव डालती हैं
पतली हील्स (स्टिलेटो) संतुलन बिगाड़ सकती हैं
नुकीली या कम कुशनिंग वाली हील्स पैरों की प्राकृतिक मूवमेंट को रोकती हैं।

यें भी पढ़ें : Kidney Patients Alert! किडनी खराब है तो न खाएं ये फल

इस तरह की पहनें हील्स 

कम ऊंचाई (2 इंच तक) की हील्स पहनें
ब्लॉक हील्स या वेजेस चुनें
2-4 घंटे से ज्यादा लगातार हील्स न पहनें
बीच-बीच में फ्लैट या आरामदायक जूते पहनें
हील्स उतारने के बाद पैरों की स्ट्रेचिंग जरूर करें।

PunjabKesari

हील्स पहनना गलत नहीं है, लेकिन उनका गलत और लंबे समय तक इस्तेमाल आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। इसलिए स्टाइल के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें और हील्स का इस्तेमाल समझदारी से करें।
 

Related News