
नारी डेस्क : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और बिजनेसमैन टीना अंबानी इन दिनों व्यक्तिगत दुख झेल रही हैं। उनकी बड़ी बहन जर्ना के निधन की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की। इस दुखद खबर के बाद टीना भावुक हो गईं और उन्होंने अपनी बहन को याद करते हुए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा। टीना ने अपनी बहन की याद में कुछ अनदेखी तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें दोनों का गहरा बॉन्ड साफ नजर आता है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जर्ना उनके लिए “दूसरी मां” जैसी थीं। जर्ना ने टीना का प्यार से कन्यादान किया और सुनिश्चित किया कि वह अपने मायके से हमेशा जुड़ी रहें।
जर्ना की यादें और परिवार में खालीपन
टीना ने बहन की ग्रेस, एनर्जी और गर्मजोशी को परिवार की सबसे चमकदार और प्रेरणादायक शख्सियत बताया। उन्होंने लिखा कि जर्ना के जाने से परिवार में एक बड़ा खालीपन आ गया है, जिसे भरना आसान नहीं होगा। पोस्ट का समापन उन्होंने भावुक शब्दों में किया, “ऊं शांति, मेरी जिया… आपका प्यार हमारी पीढ़ियों में हमेशा जिंदा रहेगा।” टीना की पोस्ट पर फैंस भी भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर उनकी बहन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कई लोग टीना को इस कठिन समय में हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं।
टीना का शानदार फिल्मी करियर
टीना अंबानी का फिल्मी करियर भी शानदार रहा। उन्होंने 70 और 80 के दशक में ‘देश परदेश’, ‘कर्ज’, ‘रॉकी’, ‘पुकार’ और ‘मुकद्दर का फैसला’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया। हालांकि, अनिल अंबानी से शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। टीना और अनिल अंबानी की शादी 1991 में हुई थी और उनके दो बेटे हैं। इस वक्त उनके जीवन में आए इस दुख ने उनके चाहने वालों को भी गहरा प्रभावित किया है।