01 APRWEDNESDAY2026 7:08:30 PM
Life Style

शर्त मानकर फंस गई थी Dimple, मजबूरी को बना लिया पैशन बेचने...लगी मोमबतियां

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 01 Apr, 2026 05:35 PM
शर्त मानकर फंस गई थी Dimple, मजबूरी को बना लिया पैशन बेचने...लगी मोमबतियां

नारी डेस्क:  बॉलीवुड में फिल्म बॉबी से कदम रखने वाली डिम्पल कपाड़िया ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा तो तहलका मच गया। पहली ही फिल्म से उनका सितारा चमक उठा था लेकिन अपनी ही एक जल्दबाजी के चलते डिम्पल ने अपना करियर शुरू होने से पहले ही खत्म कर लिया। 

शादी की शर्त ने बदली करियर की दिशा

फिल्म बॉबी के बाद वह और फिल्में करती, उन्होंने अपने से दोगुनी उम्र के सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी कर ली थी वो भी एक शर्त मानकर की वह फिल्मों में काम नहीं करेंगी लेकिन ये रिश्ता फिर भी नहीं चला। बाद में उन्होंने दोबारा इंडस्ट्री में कदम रखा लेकिन शादी के बाद डिंपल घर पर फ्री नहीं बैठी और कुछ अलग ही काम करने लगी। वैसे वह कोई आम परिवार की बेटी नहीं थी फिर भी उन्होंने बेहद सिंपल काम करना चुना और अरोमा कैंडल बनाकर बेचनी शुरू की।

शर्त मानकर फंस गई थी Dimple Kapadia, फिर मजबूरी को शौक बनाकर बेचने लगी मोमबतियां

घर पर बैठने के बजाय चुना नया रास्ता

वह गुजरात के एक बड़े बिजनेसमैन की बेटी थी जो इतना रईस था कि राज कपूर जैसे लोग उनके घर पर पार्टीज अटैंड करने पहुंचते थे। डिंपल के पिता चुन्नीभाई कपाड़िया अपने घर समुद्र महल में पार्टियां देते थे, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे आया करते थे। ऐसी ही एक पार्टी में राज कपूर ने डिंपल कपाड़िया को देखा था। उस वक्त डिंपल कपाड़िया की उम्र 13 साल की थीं। फिल्म बॉबी के लिए उन्होंने अपने बेटे ऋषि कपूर के अपोजिट फ्रैश फेस के तौर डिंपल कपाड़िया को ब्रेक दिया था और इस फिल्म से वह रातों-रात स्टार बन गई लेकिन फिल्म आने से पहले ही वह शादी कर चुकी थी। राजेश ने इसी शर्त पर शादी की थी वह फिल्में नहीं करेंगी तो डिंपल ने मोमबत्तियां बनानी शुरू की।

बहुत कम लोग जानते हैं कि डिंपल होममेड डिजाइनर्स कैंडल बनाने का बिजनेस करती हैं। उनकी Far Away Tree नाम से एक कंपनी है। डिंपल की डिजाइन की कैंडल की खास बात यह है कि वह खास खुशबू वाली जड़ी बूटियों तैयार की जाती हैं। एक इंटरव्यू में डिंपल कपाड़िया ने कहा था कि उन्हें मोमबत्तियों का काफी शौक हैं। वह जब विदेश जाती थीं तो काफी सारी मोमबत्ती खरीदकर लाती थीं। ऐसे में उन्होंने सोचा कि वह खुद कैंडल बनाया करेंगी। बस उन्होंने अपने इस शौक को बिजनेस बना लिया। इसके लिए डिंपल ने खास विदेश में कैंडल बनाने की ट्रेनिंग भी ली है।

ये भी पढ़ें:  10वीं की असफलता से मिली प्रेरणा, तीन सहेलियों ने 12वीं में किया टॉप

PunjabKesari

डिंपल के भाई बहन की बात करें तो डिंपल की एक बहन सिंपल भी थी और वह भी सक्सेसफुल एक्टर बनने का सपना देखती थी लेकिन उनका सपना पूरा नहीं हो पाया और वह जवां उम्र में ही वह दुनिया को अलविदा कह गई। डिंपल की बहन सिंपल ने भी कई फिल्मों में उन्होंने काम भी किया। सिंपल कपाड़िया ने भी जीजा राजेश खन्ना के साथ ही फिल्म अनुरूध से करियर की शुरुआत की लेकिन फ्लॉप रही। हालांकि वह और भी कई फिल्मों में नजर आई लेकिन उन्हें खास पहचान नहीं मिली।

फैशन डिजाइनर के रूप में पहचान

इसके बाद उन्होंने फैशन डिजाइनर के तौर पर पहचान बनाई। उन्होंने सनी देओल, तब्बू प्रियंका चोपड़ा जैसे कई स्टार्स के लिए वह कॉस्टयूम डिजाइन किए। फिल्म रुदाली के लिए उन्होंने जो कॉस्ट्यूम डिजाइन किए उनके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था  लेकिन वह कैंसर की शिकार हो गई थी। कुछ साल बीमारी से लड़ने के बाद साल 2009 में वह दुनिया को अलविदा कह गई।

डिंपल-सिंपल के भाई बहनों की बात करें तो डिंपल के अलावा उनकी एक छोटी बहन और थी रीम कपाड़िया जिनकी मौत भी नशे के ओवरडोज के कारण हुई थी। वहीं एक भाई सुहैल कपाड़िया जिन्हें मुन्ना भी कहते है। डिंपल अभी भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और फिल्मों में नजर आती हैं। डिंपल कपाड़िया की ये लाइफस्टोरी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।

  

Related News