28 APRSUNDAY2024 8:44:23 PM
Nari

पुरानी कब्ज से मिलेगी राहत, आंतों को साफ कर देंगे ये 5 देसी इलाज

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Jul, 2022 10:37 AM
पुरानी कब्ज से मिलेगी राहत, आंतों को साफ कर देंगे ये 5 देसी इलाज

बीमारी कोई भी अच्छी नहीं होती। छोटा सा बुखार भी आपका शरीर तोड़ कर रख देता है। कब्ज की समस्या भी कई तरह के परेशानियां खड़ी कर देती है। यह समस्या तब होती है, जब मल का त्याग कम हो जाता है या यह निकलना मुश्किल हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कब्ज गलत खानपान, दिनचर्या में बदलाव फाइबर के कम सेवन करने के कारण हो सकती है। मेडिकल में बेशक इसके बहुत इलाज हैं, परंतु आप कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ाकर इस समस्या से आसानी से राहत पा सकते हैं। 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स? 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, भारत में हर पांच में से एक व्यक्ति कब्ज की समस्या से पीड़ित है। यह समस्या न केवल सारा दिन बैचेनी का कारण होती है, बल्कि पुरानी भी कई बीमारियों का भी मूल कारण हो सकती है। कब्ज के कई इलाज है, परंतु आप कुछ घरेलू नुस्खों के जरिए भी इस बीमारी से राहत पा सकते हैं।

PunjabKesari

सूखा आलूबुखारा खाएं

कब्ज से राहत पाने के लिए आप सूखे आलूबुखारा का सेवन कर सकते हैं। इस समस्या के लिए यह उपाय  बहुत ही कारगार है। इसमें सोर्बिटोल पाया जाता है, जिसे आपका शरीर खाना पचाता है। यह आपकी आंतों में से पानी खींचकर, मल त्यागने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है,जिससे कब्ज जैसी समस्या कम हो सकती है।

PunjabKesari

वेजिटेबल जूस पीएं

आप नाश्ते के बाद और लंच से पहले या फिर शाम को अपनी पसंदीदा सब्जियों से तैयार किया गया रस पी सकते हैं। कब्ज के लिए वेजिटेबल जूस पी सकते हैं। आप पालक, टमाटर, चुकंदर, नींबू का रस ,अदरक इन सब चीजों को मिलाकर ताजा रस बना सकते हैं। 

PunjabKesari

कब्ज के घरेलू उपाय

त्रिफला 

त्रिफला का सेवन आप कब्ज से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। यह तीन महत्वपूर्ण जड़ी-बूटियों का मिश्रण होता है। आंवला, हरड़ और बहेड़ा ये तीनों चीजें कब्ज से राहत पाने में असरदार होती है। सोने से पहले आप  एक कप गर्म दूध में आधा चम्मच त्रिफला पाउडर मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

PunjabKesari

ओट्स 

ओट्स का सेवन भी आप कब्ज से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। यह बीटा-ग्लूकेन्स से भरपूर होता है। ओट्स एक तरह का घुलनशील फाइबर होता है, जो आपके पेट के काम करने के तरीके को बढ़ावा देते है। इसके अलावा यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने में भी सहायता करता है, इसका सेवन करने से आपके आंतें अच्छे से काम करती हैं।

PunjabKesari

 घी

घी में पाई जाने वाली ब्यूटायरेट सामग्री कब्ज के लिए एक अद्भुत कार्य के तौर पर काम करती है। घी में पाई जाने वाली तैलीय बनावट चिकनाई वाले तेल के रुप में कार्य करती है। इसेस आपके मल त्याग की कठोरता को तोड़कर ठीक करती है। खाने में घी का सेवन करने से मल त्याग को नियमिन और आसान बनाने में भी सहायता करता है।

PunjabKesari
 

Related News