12 MAYSUNDAY2024 7:42:43 AM
Nari

ASTRO TIPS: खोया हुआ सोना ला सकता है जीवन में परेशानियां, जाने वज़ह

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 23 Oct, 2022 10:59 AM
ASTRO TIPS: खोया हुआ सोना ला सकता है जीवन में परेशानियां, जाने वज़ह

महिलाओं का सोने के साथ एक अलग ही मोह है। सोना हमेशा से ही कीमती रहा है। सोने की कीमत में आए दिन उतर-चढ़ाव आते रहते हैं। कभी सस्ता हो होता है, तो कभी बहुत ज्यादा महंगा होता है। सोने को लेकर भारतीय परिवेश में कुछ धारणाएं भी हमेशा से चली आ रही हैं। जैसे सोने का खोना काफी अशुभ माना जाता है। इसको लेकर कई तरह की धारणाएं चली आ रही हैं। लेकिन क्‍या आपने कभी सोचा है क‍ि इन धारणाओं के पीछे क्‍या कारण रहे होंगें । इन धारणाओं में क‍ितनी सच्‍चाई है। आइए, इसी व‍िषय पर चर्चा करते हैं।

बृहस्पति देव से है संबंध

शास्त्रों के अनुसार सोने का खोना या पाना दोनों ही अपशगुन माना गया है। अगर आपका कोई सोने का आभूषण खो जाता है या घर के बाहर कहीं आपको सोना पड़ा हुआ मिलता है तो उसे आपको घर उठाकर नहीं लाना चाहिए। सोने के खोने पर गुरु पर प्रभाव पड़ता है।

सोने के खोने के लेकर चली आ रही धारणाएं

1. नाक में पहना हुआ सोना अगर खो जाता है तो माना जाता है ये बदनामी का कारण हो सकता है।

PunjabKesari

2. सपने में सोने के आभूषण का देखना भी काफी बुरा माना जाता है।

3.अगर कहीं पड़ा हुआ सोना मिल जाए तो ये भी काफी अशुभ माना जाता है।

4.बाजूबंद का सोने का अभूषण अगर खोता है तो ये परेशानियों का कारण माना जाता है।

5. कान का सोना अगर खोता है तो कोई दुखद खबर आती है।

6.गले का सोना खोने से वैभव की कमी होती है।

PunjabKesari

7.सोने के कंगन खोने से मान-सम्मान कम मिलता है।

8. पैर का सोना खोने से बदनामी का सामना करना पड़ता है।

Related News