23 MARMONDAY2026 5:38:59 PM
Nari

Kangana Ranaut का ‘हैंडलूम क्वीन’ लुक, देसी स्वैग से लें साड़ी स्टाइलिंग टिप्स

  • Edited By Monika,
  • Updated: 23 Mar, 2026 04:12 PM
Kangana Ranaut का ‘हैंडलूम क्वीन’ लुक, देसी स्वैग से लें साड़ी स्टाइलिंग टिप्स

नारी डेस्क : अगर आप साड़ी को मॉडर्न और प्रोफेशनल अंदाज में कैरी करना चाहती हैं, तो Kangana Ranaut के लेटेस्ट साड़ी लुक्स आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकते हैं। अपने देसी हैंडलूम स्टाइल को ग्लोबल टच देने के लिए जानी जाने वाली कंगना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पारंपरिक पहनावा भी बेहद स्टाइलिश और ट्रेंडी हो सकता है। खास बात यह है कि उनके हर लुक में भारतीय शिल्पकारी की झलक साफ नजर आती है।

देसी हैंडलूम को दिया मॉडर्न टच

कंगना का साड़ी कलेक्शन सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि देश के बुनकरों की कला को प्रमोट करने का एक खूबसूरत जरिया भी है। उनके लुक्स में आपको सादगी, एलिगेंस और कॉन्फिडेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा, जिसे आप आसानी से अपने डेली या ऑफिस वियर में शामिल कर सकती हैं। कंगना के टॉप साड़ी लुक्स से लें टिप्स। 

PunjabKesari

असम टसर सिल्क का एलिगेंट लुक

कंगना की Assam Tussar Silk साड़ी ने काफी सुर्खियां बटोरीं। बेज और नेवी ब्लू कॉम्बिनेशन के साथ उन्होंने सिंपल ब्लाउज और पर्ल ईयररिंग्स कैरी किए। यह लुक ऑफिस के लिए बेहद क्लासी और आरामदायक है।

पावरफुल ऑरेंज हैंडलूम लुक

ऑरेंज हैंडलूम साड़ी के साथ ब्लैक हील्स और मिनिमल मेकअप कंगना को एक पावरफुल और कॉन्फिडेंट लुक देता है। यह स्टाइल उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो पूरे दिन एक्टिव रहती हैं।

PunjabKesari

साड़ी के साथ शर्ट का इंडो-वेस्टर्न ट्विस्ट

सफेद कॉटन साड़ी के साथ रेड-व्हाइट चेक कॉलर शर्ट का कॉम्बिनेशन कंगना का सबसे यूनिक लुक है। यह स्टाइल साड़ी को एक मॉडर्न और प्रोफेशनल टच देता है।

खादी साड़ी के साथ रॉयल टच

सफेद खादी साड़ी को उन्होंने हेवी रेड ब्लाउज के साथ पेयर किया, जिससे सिंपल साड़ी भी रॉयल और स्टाइलिश लगने लगी। सनग्लासेस और स्लीक बन इस लुक को और खास बनाते हैं।

PunjabKesari

पाटन पटोला प्रिंट का ट्रेडिशनल चार्म

कंगना का पाटन पटोला प्रिंट साड़ी लुक बेहद खूबसूरत है। रेड ब्रोकेड ब्लाउज, झुमके और छोटी बिंदी के साथ उनका यह देसी अंदाज किसी को भी साड़ी पहनने के लिए इंस्पायर कर सकता है।

साड़ी के साथ स्वेटर का यूनिक स्टाइल

क्रीम साड़ी के ऊपर मैचिंग हाफ-स्लीव स्वेटर पहनकर कंगना ने एक नया ट्रेंड सेट किया है। यह लुक प्रोफेशनल और इंटेलेक्चुअल वाइब देता है, जो ऑफिस मीटिंग्स के लिए परफेक्ट है।

PunjabKesari

आप कैसे करें ये स्टाइल ट्राय?

सही फिटिंग का ब्लाउज चुनें
हल्की और एलिगेंट एक्सेसरीज कैरी करें
हेयरस्टाइल को सिंपल रखें
सबसे जरूरी, कॉन्फिडेंस के साथ साड़ी पहनें।
 

Related News