01 APRWEDNESDAY2026 12:08:23 PM
Life Style

दांत हाथ में लेकर स्टेज पर लौटी मॉडल, अंदाज देख लोग बोले ‘ये है असली क्वीन’

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 01 Apr, 2026 10:23 AM
दांत हाथ में लेकर स्टेज पर लौटी मॉडल, अंदाज देख लोग बोले ‘ये है असली क्वीन’

नारी डेस्क: ब्यूटी पेजेंट्स में अक्सर परफेक्शन देखने को मिलता है चाहे वह रैंप वॉक हो, आउटफिट हो या फिर एक्सप्रेशन। लेकिन Miss Grand Thailand 2026 के मंच पर एक ऐसा पल सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया और साथ ही एक बड़ी सीख भी दे दी। इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही 18 साल की कंटेस्टेंट Kamolwan Chanago के साथ रैंप वॉक के दौरान एक अनपेक्षित घटना हो गई। जब वह पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना परिचय दे रही थीं, तभी अचानक उनके नकली दांत (वेनियर्स) निकलकर स्टेज पर गिर गए।

अचानक हुआ ये हादसा

यह पल किसी के लिए भी बेहद शर्मिंदगी भरा हो सकता था। हजारों लोगों के सामने इस तरह की घटना होने पर कोई भी घबरा सकता है या स्टेज छोड़ सकता है। लेकिन कमोलवन ने ऐसा बिल्कुल नहीं किया। उन्होंने बिना घबराए तुरंत अपने दांत उठाए, उन्हें ठीक किया और अपनी स्पीच को उसी आत्मविश्वास के साथ पूरा किया। यह सब उन्होंने कुछ ही सेकंड में कर दिखाया।

 कॉन्फिडेंस से पूरा किया रैंप वॉक

इस घटना के बाद भी कमोलवन का आत्मविश्वास जरा भी नहीं डगमगाया। उन्होंने अपनी रैंप वॉक जारी रखी और पूरे प्रोफेशनल अंदाज में परफॉर्म किया। उनकी इस हिम्मत और संयम को देखकर वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे। सोशल मीडिया पर भी उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोग उनकी तारीफ करने लगे।

ये भी पढ़ें:  शूटिंग के दौरान हादसे में गई राहुल मशहूर अभिनेता की जान,पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

 फिनाले में फिर किया सबको हैरान

कमोलवन ने फिनाले में भी अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया। इस बार वह स्टेज पर अपने नकली दांत हाथ में लेकर आईं। जैसे ही वह माइक के पास पहुंचीं, उन्होंने मुस्कुराते हुए अपने दांत लगाए और फिर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपना इंट्रोडक्शन दिया। उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया और उन्होंने साबित कर दिया कि आत्मविश्वास सबसे बड़ी खूबसूरती है।

 सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उनके आत्मविश्वास और पॉजिटिव एटीट्यूड की सराहना की। किसी ने उन्हें “क्वीन” कहा, तो किसी ने लिखा कि इतनी कम उम्र में उन्होंने जिस तरह इस स्थिति को संभाला, वह काबिल-ए-तारीफ है। वहीं कुछ लोगों ने इसे बुलिंग का शानदार जवाब भी बताया।

 एक बड़ी सीख

यह घटना सिर्फ एक वायरल मोमेंट नहीं है, बल्कि यह सिखाती है कि मुश्किल या शर्मिंदगी भरे हालात में भी अगर हम आत्मविश्वास बनाए रखें, तो वही हमारी सबसे बड़ी ताकत बन जाती है।  

Related News