
नारी डेस्क : सुरों की दुनिया की मशहूर गायिका Shreya Ghoshal एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका मुंबई के वर्ली जैसे पॉश इलाके में नया घर खरीदना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 240 करोड़ रुपये आंकी जाती है। हालांकि इतनी बड़ी दौलत के बावजूद उनके घरों की खासियत उनकी सादगी, शांति और कलात्मकता का अनोखा मेल है।
मॉडर्न और ट्रेडिशनल डिजाइन का शानदार कॉम्बिनेशन
श्रेया घोषाल के मुंबई और कोलकाता स्थित घरों में आधुनिक इंटीरियर के साथ पारंपरिक भारतीय कला की झलक साफ दिखाई देती है। हर कोना इस तरह डिजाइन किया गया है कि वहां लग्जरी के साथ-साथ सुकून भी महसूस हो।

हल्के लकड़ी के दरवाजे और प्राकृतिक रोशनी
घर के इंटीरियर में हल्के रंग की लकड़ी के दरवाजों का इस्तेमाल किया गया है, जो घर को एक क्लासिक और शांत लुक देते हैं। ग्लास पैनल्स की वजह से प्राकृतिक रोशनी घर के अंदर भर जाती है, जिससे माहौल और भी खुला और हवादार लगता है।

आध्यात्मिक कोना बना खास आकर्षण
घर में प्रवेश करते ही भगवान गणेश की प्रतिमा वाला शांत कोना नजर आता है। सफेद थ्री-डी वॉल आर्ट, ताजे गेंदे के फूल और साफ-सुथरी सजावट इस जगह को आध्यात्मिक और सुकूनभरा बनाती है। लिविंग रूम में टील ग्रीन विंग चेयर, मार्बल टॉप डाइनिंग टेबल और न्यूट्रल सोफे आधुनिकता और क्लासिक डिजाइन का बेहतरीन मिश्रण पेश करते हैं। यहां रखा पुराना हारमोनियम यह साबित करता है कि यह एक कलाकार का घर है।

बेडरूम: आराम और लग्जरी का मेल
बेडरूम में गहरे हरे रंग का हेडबोर्ड कमरे को प्रीमियम लुक देता है। रंग-बिरंगे कुशन और फ्लोरल पैटर्न वाले तकिए पूरे कमरे को गर्म और आरामदायक माहौल देते हैं। उनका म्यूजिक स्टूडियो साउंड-प्रूफ डिजाइन और ट्रैक लाइटिंग के साथ एक प्रोफेशनल सेटअप दिखाता है। दीवारों पर लगी कलाकृतियां और डेकोर इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।

आउटडोर एरिया: मिनी रिजॉर्ट जैसा अनुभव
घर का आउटडोर स्पेस स्विमिंग पूल, हरे-भरे ताड़ के पेड़ों और विकर फर्नीचर के साथ किसी लग्जरी रिजॉर्ट जैसा एहसास कराता है। यह जगह परिवार और आराम दोनों के लिए परफेक्ट है। बालकनी को वर्टिकल गार्डन और इनडोर प्लांट्स से सजाया गया है, जो इसे एक “अर्बन जंगल” का रूप देता है। यह न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि घर के माहौल को भी शुद्ध और शांत बनाता है।