
नारी डेस्क: आजकल स्किन केयर के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल बहुत आम हो गया है। लोग इसे नेचुरल और सुरक्षित मानकर बिना सोचे-समझे चेहरे पर लगा लेते हैं। हालांकि, एलोवेरा हर किसी की स्किन के लिए फायदेमंद हो यह जरूरी नहीं है। गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर यह स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
एलोवेरा लगाने से पहले जानें सही तरीका
अगर आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद ही जेल लगाएं। साथ ही यह समझना भी जरूरी है कि आपकी स्किन टाइप क्या है ड्राई, ऑयली या सेंसिटिव। बिना यह जाने एलोवेरा लगाना स्किन समस्याएं बढ़ा सकता है।

ऑयली स्किन वालों को बरतनी चाहिए सावधानी
जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उन्हें एलोवेरा जेल ज्यादा देर तक चेहरे पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से स्किन पर छोटे-छोटे दाने या पिंपल्स निकल सकते हैं, जो आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकते हैं।
इन लोगों को नहीं करना चाहिए इस्तेमाल
जिन लोगों ने हाल ही में कोई कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई हो प्रेग्नेंट महिलाएं, छोटे बच्चे इन लोगों को एलोवेरा जेल लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे एलर्जी या स्किन रिएक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
एलर्जी का खतरा भी हो सकता है
कुछ लोगों की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है, ऐसे में एलोवेरा लगाने से खुजली, लालपन या जलन हो सकती है। इसलिए पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना बेहद जरूरी है।
क्या करें?
अगर आपको लगता है कि आपकी स्किन के लिए एलोवेरा सही रहेगा, तो पहले किसी स्किन एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ही एलोवेरा के फायदे मिल सकते हैं। एलोवेरा एक प्राकृतिक और फायदेमंद उपाय है, लेकिन हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन की जरूरत और स्थिति को समझना बहुत जरूरी है, ताकि फायदे की जगह नुकसान न हो।

Disclaimer: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी स्किन समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।