11 APRSATURDAY2026 4:44:34 PM
Life Style

केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग आज शाम 6 बजे से शुरू, जानें पूरा प्रोसेस और किराया

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 11 Apr, 2026 03:12 PM
केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग आज शाम 6 बजे से शुरू, जानें पूरा प्रोसेस और किराया

नारी डेस्क: केदारनाथ यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। इस साल चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि बाबा केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा को आसान बनाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग आज यानी 11 अप्रैल शाम 6 बजे से शुरू हो रही है।

हेलीकॉप्टर बुकिंग कब और कहां से होगी?

केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा की टिकट बुकिंग केवल ऑनलाइन की जाएगी। इसके लिए श्रद्धालुओं को आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर जाना होगा। अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया इसलिए ऑनलाइन रखी गई है ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी तरह की धांधली या टिकट ब्लैक मार्केटिंग से बचा जा सके। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी अन्य वेबसाइट या एजेंट से टिकट न खरीदें।

PunjabKesari

केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट कैसे बुक करें?

टिकट बुक करने की प्रक्रिया काफी आसान है सबसे पहले वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर जाएं। मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें। “बुक टिकट” ऑप्शन पर क्लिक करें। यात्रा की तारीख, हेलीपैड और समय स्लॉट चुनें। यात्री का नाम, उम्र और आधार नंबर भरें।पेमेंट करके बुकिंग कंफर्म करें।

कहां से मिलती है हेलीकॉप्टर सेवा?

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा तीन जगहों से उपलब्ध है

गुप्तकाशी

फाटा

सिरसी

ये भी पढ़ें: अचानक खून जैसा लाल हो जाता है इस नदी का पानी, लोग रह जाते हैं हैरान

ये सभी रूट श्रद्धालुओं को सीधा केदारनाथ तक पहुंचाते हैं, जिससे यात्रा आसान और कम समय में पूरी हो जाती है।

हेलीकॉप्टर का किराया कितना है?

हेलीकॉप्टर टिकट का किराया अलग-अलग रूट के अनुसार तय किया गया है (आने-जाने दोनों तरफ का किराया शामिल है)

PunjabKesari

गुप्तकाशी से केदारनाथ: लगभग ₹12,762

फाटा से केदारनाथ: लगभग ₹10,164

सिरसी से केदारनाथ: लगभग ₹6,390

जरूरी सलाह

प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही टिकट बुक करें और किसी भी फर्जी लिंक या एजेंट से बचें। इससे न सिर्फ सुरक्षा बनी रहेगी बल्कि बुकिंग प्रक्रिया भी सुरक्षित रहेगी। केदारनाथ यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। हेलीकॉप्टर सेवा से यात्रा आसान और तेज हो जाती है। ऐसे में जो भी भक्त यात्रा की योजना बना रहे हैं, वे समय पर ऑनलाइन बुकिंग करके अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं।  

Related News