नारी डेस्क: हाई यूरिक एसिड की बीमारी आजकल बहुत नार्मल हो गई हैं, कई लोगों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। लेकिन इसको सही डाइट और हेल्थी लाइफस्टाइल फॉलो करके कंट्रोल किया जा सकता हैं। बता दें कि ये एक एक तरह का वेस्ट प्रोडक्ट होता है, जो शरीर में प्यूरीन नामक तत्व के टूटने से बनता है। आमतौर पर यह पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है, लेकिन जब इसकी मात्रा ज्यादा हो जाती है या यह बाहर नहीं निकल पाता, तो परेशानी शुरू हो जाती है।
यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या होता है?
जब शरीर में यूरिक एसिड ज्यादा हो जाता है, तो इसे हाइपरयूरिसीमिया कहा जाता है। लंबे समय तक इसका लेवल हाई रहने पर जोड़ों में छोटे-छोटे क्रिस्टल बनने लगते हैं, जिससे गाउट (गठिया) जैसी दर्दनाक बीमारी हो सकती है। इसमें जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न बढ़ जाती है। कितना होना चाहिए नॉर्मल लेवल- पुरुष: 3.4 से 7.0 mg/dL ,महिलाएं: 2.4 से 6.0 mg/dL अगर यह इससे ज्यादा हो जाए, तो सावधानी जरूरी है।

किन फूड्स से बढ़ता है यूरिक एसिड?
रेड मीट और ऑर्गन मीट
लिवर, किडनी जैसे ऑर्गन मीट और रेड मीट में प्यूरीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इनका ज्यादा सेवन सीधे यूरिक एसिड बढ़ाता है और जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकता है।
सीफूड
कुछ मछलियां जैसे सार्डिन, एंकोवी और शेलफिश में भी प्यूरीन अधिक होता है। इनका सेवन ज्यादा करने से यूरिक एसिड तेजी से बढ़ सकता है।

ऐल्कोहॉल (खासकर बीयर)
बीयर और अन्य शराब यूरिक एसिड बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। यह किडनी की कार्यक्षमता को भी कम करते हैं, जिससे यूरिक एसिड बाहर नहीं निकल पाता।
ज्यादा शुगर और फ्रुक्टोज वाले फूड
सोडा, पैकेट जूस और हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप वाले ड्रिंक यूरिक एसिड बढ़ाते हैं। ये शरीर में प्यूरीन मेटाबॉलिज्म को तेज कर देते हैं।
रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट
मैदा, सफेद ब्रेड, केक जैसी चीजें सीधे प्यूरीन नहीं बढ़ातीं, लेकिन इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ाकर यूरिक एसिड को बाहर निकलने से रोकती हैं।
तला-भुना और ज्यादा फैट वाला खाना
फ्राइड और सैचुरेटेड फैट से भरपूर फूड किडनी पर असर डालते हैं और शरीर में सूजन बढ़ाते हैं, जिससे यूरिक एसिड कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है।
यूरिक एसिड कंट्रोल करने के आसान तरीके
यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए ज्यादा पानी पिएं (हाइड्रेट रहें), फाइबर से भरपूर डाइट लें। साथ ही ताजा फल और सब्जियां खाएं नियमित एक्सरसाइज करें। प्रोसेस्ड और जंक फूड से दूरी रखें। अगर आप इन चीज़ों को फॉलो करेंगे तो आपका यूरिक एसिड कंट्रोल हो जाएगा । यूरिक एसिड को कंट्रोल करना सिर्फ खाने-पीने तक सीमित नहीं है, बल्कि सही लाइफस्टाइल अपनाना भी उतना ही जरूरी है। संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और हेल्दी आदतों से इस समस्या से बचा जा सकता है।

Disclaimer: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।