26 MARTHURSDAY2026 6:05:32 PM
Life Style

कुंभ की Viral Girl मोनालिसा की हरकतों से पिता परेशान, बोले- अच्छा होता मैं मर जाता

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Mar, 2026 02:59 PM
कुंभ की Viral Girl मोनालिसा की हरकतों से पिता परेशान, बोले- अच्छा होता मैं मर जाता

नारी डेस्क: कुंभ में चर्चा में आई मोनालिसा के मामले में उनके पिता जय भोंसले ने उनकी ओर से लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें बेबुनियाद बताया है। जय भोंसले ने कहा कि एक्टिंग की ट्रेनिंग लेने वाली मोनालिसा को अब झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने मोनालिसा और उसके पति द्वारा सनोज मिश्रा तथा उनके परिवार पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह सब सुनने से पहले उन्हें मौत आ जाती तो बेहतर होता।
PunjabKesari

जय भोंसले ने कहा कि सनोज मिश्रा उन्हें बेटी की तरह मानते थे और शूटिंग के दौरान लगभग 80 लोगों की यूनिट मौजूद रहती थी। उनके अनुसार शूटिंग के समय या तो वे स्वयं 24 घंटे साथ रहते थे या फिर परिवार की अन्य महिला सदस्य मोनालिसा के साथ रहती थीं। जय भोंसले ने कहा कि मोनालिसा ने पहले हमेशा सनोज मिश्रा की प्रशंसा की और इस तरह के आरोप कभी सामने नहीं आए। उन्होंने सनोज मिश्रा को सम्मानजनक बताते हुए कहा कि उन पर इस प्रकार के आरोप लगाना गलत और अपमानजनक है। उन्होंने फिल्म निर्माण में केवल तीन लाख रुपये खर्च होने के दावे को भी खारिज करते हुए कहा कि इतना खर्च तो यूनिट के आवागमन में ही हो जाता है। 

PunjabKesari
जय भोंसले के अनुसार शूटिंग के लिए नेपाल सहित कई स्थानों पर यात्रा की गई, जिसमें काफी व्यय हुआ। जय भोंसले ने कहा कि उन्हें लव जिहाद जैसे शब्दों की जानकारी नहीं है, लेकिन उनकी समझ के अनुसार उनकी बेटी के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि उज्जैन में ट्रेनिंग के दौरान संबंधित व्यक्ति कम समय के लिए आते थे और प्रगति की जानकारी लेकर चले जाते थे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस स्थिति में क्या करें और वे इस परेशानी से निकलने के लिए सभी से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

Related News