15 DECMONDAY2025 12:50:29 AM
Nari

हाथ हिलाया फिर मुस्कुराईं, धरती पर लौटते ही ऐसा था Sunita Williams का रिएक्शन

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 19 Mar, 2025 12:57 PM

नारी डेस्क: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के तहत अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर वापसी की। इस दल में सुनीता के साथ बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी शामिल थे। वे सभी 19 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर सुरक्षित रूप से लैंड किए।

अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत और क्रू-9 की वापसी

सुनीता और उनके सहकर्मी 6 जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंचे थे, जबकि निक और अलेक्जेंडर ने 29 सितंबर को स्पेसएक्स के ड्रैगन फ्रीडम यान से यात्रा की थी। क्रू-9 की वापसी भी इसी यान से संभव हुई थी, जो सितंबर से अंतरिक्ष स्टेशन के साथ जुड़ा हुआ था।

ये भी पढ़ें:  Outer Space में पीरियड्स को महिला अंतरिक्ष यात्री कैसे करती हैं मैनेज? मिलते हैं ये 2 ऑप्शन

इस ऐतिहासिक वापसी का नासा ने सीधा प्रसारण किया, जिसे दुनियाभर में लाखों लोगों ने देखा। सभी ने अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी की प्रार्थनाएं की थीं। भारत, खासकर गुजरात, में सुनीता के परिवार और रिश्तेदारों ने उनके लिए हवन और प्रार्थनाओं का आयोजन किया। अहमदाबाद में उनके चचेरे भाई दिनेश रावल ने यज्ञ किया, और उनके गांव में भजन और प्रार्थनाओं का सिलसिला चलता रहा।

समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग और कमांड सेंटर से संदेश

समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग के बाद कंट्रोल सेंटर से संदेश भेजा गया, “निक, एलेक, बुच, सुनीता - स्पेसएक्स की ओर से घर में आपका स्वागत है।” इस पर कमांडर निक हेग ने जवाब दिया, "क्या शानदार यात्रा थी!" फिर रिकवरी टीम तेज नावों से कैप्सूल तक पहुंची और सभी को सुरक्षित निकाला।

सबसे पहले निक हेग को कैप्सूल से बाहर निकाला गया, फिर अलेक्जेंडर गोरबुनोव, उसके बाद सुनीता विलियम्स और अंत में बुच विल्मोर बाहर आए। सभी ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर अभिवादन किया और उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए रोलिंग स्ट्रेचर पर ले जाया गया। यह सुरक्षित वापसी अंतरिक्ष अभियानों में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई।
 
 

 

Related News