
नारी डेस्क: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शादी के कुछ ही महीनों बाद वह अपने ग्लैमरस और सिजलिंग लुक्स को लेकर इंटरनेट पर छा गई हैं। आलिया ने हाल ही में अपने पति शेन ग्रेगोइरे के साथ मालदीव में वेकेशन मनाया और वहां से कुछ बेहद स्टाइलिश तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज़ साफ नजर आ रहा है।
स्टाइलिश और सिजलिंग लुक में छाईं आलिया
आलिया कश्यप ने इस वेकेशन पर वेस्टर्न आउटफिट्स में एक से बढ़कर एक लुक्स दिखाए। उन्होंने ब्लैक और ग्रे शेड की बिकिनी पहन कर झूले पर बैठते हुए पोज दिए, जो उनके फैंस को काफी पसंद आए। एक और लुक में वह समंदर के किनारे पानी में मस्ती करती दिखीं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में उन्होंने ब्लैक बिकिनी के साथ वाइट ट्राउज़र पहन रखा था और काले चश्मे में उनकी भीगी जुल्फें काफी आकर्षक लग रही थीं।

ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखीं बेहद क्यूट
वेकेशन के दौरान आलिया ने वाइट कलर की ऑफ शोल्डर मिनी ड्रेस भी पहनी, जिस पर ब्लू कलर का फ्लोरल प्रिंट बना हुआ था। ड्रेस का ऊपरी हिस्सा बॉडी फिटेड था और नीचे की ओर फ्लेयर्ड डिजाइन था, जो उन्हें एक स्टाइलिश और क्यूट लुक दे रहा था। यह लुक फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है।

सटल मेकअप और नेचुरल ब्यूटी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
आलिया ने अपने सभी लुक्स को सटल मेकअप और मिनिमल जूलरी के साथ कंप्लीट किया। बिना ज्यादा तामझाम के वह अपने नेचुरल ग्लो और स्टाइल से लोगों को इंप्रेस कर रही हैं। उनकी पति शेन के साथ रोमांटिक कैमिस्ट्री और बॉन्डिंग भी इन तस्वीरों में साफ दिखाई देती है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

शादी के बाद और भी बढ़ा ग्लैमर
आलिया ने दिसंबर में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से शादी की थी। शादी के बाद से वह लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं और अपनी ग्लैमरस वेकेशन फोटोज से सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। वे एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर काफी पॉपुलर हैं और उनकी फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।