12 MAYSUNDAY2024 7:19:42 PM
Nari

सबसे अमीर 'गणपति' का बीमा 360 करोड़ में,  सिर से लेकर पैरों तक सोने- चांदी से सजाए गए बप्पा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 18 Sep, 2023 04:59 PM
सबसे अमीर 'गणपति' का बीमा 360 करोड़ में,  सिर से लेकर पैरों तक सोने- चांदी से सजाए गए बप्पा

लोगों के साथ- साथ अब भगवान के भी इंश्योरेंस होने लगे हैं।  महाराष्ट्र के मध्य मुंबई के किंग सकर्ल में स्थित जीएसबी सेवा मंडल ने  इस बार 360 करोड़ रुपए का इंश्योरेंस कवर लिया है। अब इस मंडल ने देश के सबसे अमीर भगवान गणेश की मूर्ति का पहला लुक दुनिया के साथ साझा किया है। 


इस बार गणपति पूजा के लिए मंडल ने सोने-चांदी की बरसात कर दी है। भगवान गणपति को रविवार को सिर से लेकर पैर तक लगभग 66.6 किलोग्राम सोने और 295 किलोग्राम चांदी से सजाया गया। जिसमें एक हार है, उनके कान, हाथ और पैरों को आभूषणों से सजाया गया है, उनकी सूंड तथा अन्य अंगों को सजावटी समानों से अलंकृत किया गया है।

PunjabKesari
 जीएसबी सेवा मंडल के न्यासी और प्रवक्ता अमित डी पाई ने कहा कि एक श्रद्धालु ने 200 ग्राम से ज्यादा सोना चढ़ाया है और 19 सितंबर को उत्सव के पहले दिन अतिरिक्त 40 किलोग्राम सोना भगवान को चढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये ‘नैवेद्य' (पवित्र प्रसाद) रखने वाले बर्तनों के रूप में होंगे। जीएसबी गणपति का 360 करोड़ रुपये से ज्यादा का बीमा किया गया है। इस वर्ष जीएसबी सेवा मंडल के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सव का 69वां वर्ष है। 

PunjabKesari
इस इंश्योरेंस में बप्पा के सोने चांदी के आभूषणों से लेकर पर्सनल एक्सीडेंट तक का कवर शामिल है। इस कवर में मंडल के स्वयंसेवक पुजारी और बावर्ची जैसे लोग शामिल हैं और ये सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस के द्वारा इंश्योरेंस कवर दिया गया है। 

Related News