
नारी डेस्क: इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के बाद इंडिया की नेशनल क्रिकेट टीम को बधाई दी, और टीम के मिलकर किए गए काम की तारीफ़ की। मेन इन ब्लू की ऐतिहासिक जीत के बाद इंस्टाग्राम पर रोहित ने पूरे टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन की तारीफ़ की और इस अभियान में शामिल हर खिलाड़ी के योगदान को स्वीकार किया। इसी बीच उनकी एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसे देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

यह तो हम सभी जानते हैं कि रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानों में से एक रहे हैं, कल टी20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद रोहित शर्मा ने पहले तो जसप्रीत बुमराह को गले लगाकर उन्हें शाबाशी दी फिर उनकी मां से सिर झुका कर बड़े ही प्यार से उनका सम्मान किया। भारतीय टीम में खिलाड़ी अक्सर एक परिवार की तरह रहते हैं। ऐसे में किसी खिलाड़ी के परिवार से मिलना टीम की एकता और रिश्तों को दिखाता है।

जसप्रीत बुमराह को भारत का बेहतरीन तेज गेंदबाज माना जाता है। उनकी मां से मिलना उनके योगदान और उपलब्धियों के प्रति सम्मान भी दर्शाता है। वहीं इसके बाद रोहित ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- "पूरी टीम की शानदार कोशिश, बधाई"। भारतीय टीम के सबसे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जब अहमदाबाद में टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के चार बल्लेबाजों का आउट किया, तभी भारत की जीत तय हो गई थी। जसप्रीत बुमराह ने इस जीत को 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में मिली हार की भड़ास निकालने के रूप में लिया।