19 MAYSUNDAY2024 11:55:29 PM
Nari

अनोखा रेस्टोरेंट, जहां आईपैड में परोसा जाता है खाना!

  • Updated: 03 Feb, 2017 01:36 PM
अनोखा रेस्टोरेंट, जहां आईपैड में परोसा जाता है खाना!

ट्रैवलिंगः लोग अक्सर अपनी फैमिली के साथ बाहर किसी अच्छे से रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं और अपनी पसंद की डिश ऑडर करते हैं। रेस्टोरेट्स में खाने को बहुत अच्छे तरीके से परोसा जाता है ताकि खाने वाले को देखकर ही अंदाजा लग जाए कि खाने का टेस्ट कैसा होगा। आज हम आपको एक एेसे रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां खाना प्लेट में नहीं बल्कि आईपैड पर परोसा जाता है। जी हां, सैन फ्रांसिस्को में बने एक रेस्टोरेंट में खाने को परोसने के लिए आईपैड का इस्तेमाल किया जाता है। 

इस अनोखे रेस्टोरेंट का नाम क्विन्स है। दरअसल, इस रेस्टोरेंट में एक खास डिश को परोसने के लिए आईपैड को प्लेट की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इस खास डिश का नाम है अ डॉग इन सर्च ऑफ गोल्ड। इस खास डिश को परोसने के दौरान आईपैड पर एक विडियो चलाया जाता है। वीडियो में कुत्ते कुकुरमुत्ता(Mushroom) ढूंढ रह होते हैं। इस डिश को परोसने के लिए इस रेस्टोरेंट में 20 आईपैड हैं। 

आईपैड को एक डिब्बे में रखा जाता है ताकि खाना आईपैड पर न लगे। इस खास डिश की कीमत करीब 200 डॉलर है। आपको बता दें कि यह कोई पहला आईपैड नहीं है जहां इस तरह खाना परोसा जाता है। यूके भी एक एेसी रेस्टोरेंट हैं जहां खाने को परोसने के लिए आईपैड का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन वहां आईपैड में खाना परोसने का ढंग कुछ अलग है। 

Related News