20 MAYMONDAY2024 6:22:49 AM
Nari

29 साल के युवक का कारनामा, पेड़ों के साथ बनाया अनोखा World Record

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 09 May, 2024 11:26 AM
29 साल के युवक का कारनामा, पेड़ों के साथ बनाया अनोखा World Record

आजकल लोग काफी अतरंगी काम कर रहे हैं। अजीब से अजीब चीजों को लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहे हैं। लेकिन काम कोई भी हो, रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं है। इसमें काफी मेहनत और प्रैक्टिस की जरूरत होती है। ऐसा ही कुछ अनोखा रिकॉर्ड बनाकर दिखाया घाना के 29 वर्षीय छात्र ने। आप सोच रहे हैं कि ऐसी चीजों के लिए भी अवॉर्ड दिए जाते हैं। बता दें, अबुबकार ताहिरू, ने 1 घंटे में 1,123 पेड़ों को गले लगाया। इसका एक वीडियो भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के पेज ने शेयर किया है और ये तेजी से वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

इस जगह पर बना ये अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड् के अनुसार इस रिकॉर्ड को अमेरिका के अलबामा में मौजूद Tuskegee National Forest में बनाया गया। हो सकता है कि ये देखने में आसान लगता हो, पर ये उतना आसान नहीं था। इसमें क्वालिफाई करने के लिए ताहिरू को 1 मिनट में 19 पेड़ों को गले लगाने की औसत गति बनाए रखनी थी। इसके अलावा ये भी देखा जा रहा था कि वो सारे पेड़ों को अच्छे से गले लगा रहे हैं या नहीं। इसके साथ ही पेड़ों को नुकसान पहुंचाने पर भी डिस्क्वालिफाई हो सकते थे।

ये भी पढ़ें : किस्मत हो तो ऐसी! Massachusetts की महिला 10 हफ्ते में 2 बार लॉटरी जीत हुई मालामाल

 

ताहिरू ने रिकॉर्ड बनाने पर कही ये बात

इस रिकॉर्ड को बनाने के बाद ताहिरू का कहना था कि विश्व रिकॉर्ड हासिल करना अविश्वसनीय रूप से फायदेमंद है। इससे प्रकृति के प्रति लोगों का प्यार बढ़ाने और पेड़ों के बारे में सोचने के लिए एक सार्थक संकेत भी है।

PunjabKesari

इस वीडियो को अब तक लगभग 29 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। जहां कई लोगों ने ताहिरू के तारीफ की, हालांकि कुछ लोगों को ये पसंद नहीं आया और उन्होंने ताहिरू को खरी-खोटी भी सुनाई।

PunjabKesari

Related News