19 APRFRIDAY2024 10:26:52 PM
Nari

मोटापा तेजी से करना है कम तो रोजाना करें यह डांस

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 25 Jul, 2018 05:14 PM
मोटापा तेजी से करना है कम तो रोजाना करें यह डांस

Zumba Dance for Weight Loss  : महिलाएं अक्सर एक्सरसाइज को बोरिंग समझ कर उसे करना पसंद नहीं करती। मगर अब वजन कम करने के लिए आपको बोरिंग एक्सरसाइज और जिम में पसीना बहाने की कोई जरूरत नहीं। जुंबा डांस की मजेदार तकनीक के जरिए आप तेजी से वजन कम कर सकती है। जुंबा डांस एक्सरसाइज करने का सबसे बेस्ट तरीका है। यह दूसरे डांस की तरह ही बहुत सिंपल है, जिसे आम महिलाएं भी आसानी से कर सकती हैं। यह डांस अगर अच्छी तरह से किया जाए तो एक घंटे में आप 400 से 600 कैलोरीज बर्न कर सकती हैं। इस डांस को करने से न सिर्फ आपका वजन कम होगा बल्कि इससे आपका मूड भी हमेशा अच्छा रहेगा।
 

जुंबा डांस के फायदे


1. वजन कम करने में सहायक
जुंबा डांस एक फिटनेस प्रोग्राम है, जिसकी हर मूवमेंट पर शरीर के हर पार्ट पर जोर पड़ता है और वह बॉडी पार्ट टोन हो जाता है। रोजाना इस डांस को करने से आप कुछ समय में ही स्लिम और परफेक्ट फिगर पा सकती हैं। इतना ही नहीं, इस डांस से आप कमर, जांघ या बट्ट का वजन भी कम कर सकती हैं।

PunjabKesari

2. कैलोरी बर्न करें
इस डांस को करने से आप पूरी तरह से थक जाते हैं, जिससे शरीर का एक्सट्रा फैट बर्न होता है। रोजाना इसकी एक क्‍लास करने से आप लगभग 500 से 800 कैलोरी बर्न करते हैं।
 

3. ब्रीथिंग एक्‍सरसाइज
इस डांस को करने के लिए आपको कूदना पड़ता है और गहरी सांस लेनी पड़ती है। इससे आपके फेफड़ें जोर-जोर से चलने लगते हैं, जिससे वह लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं।
 

4. फ्रैश महसूस करें
इस डांस को करने के लिए किसी ट्रेनर की जरूरत नहीं होती। इसलिए आप इस डांस को बेफ्रिक होकर कर सकते हैं। टांगों को मजबूत करने वाला यह डांस आपको फ्रैश फील भी करवाता है। इससे आप तनाव और डिप्रैशन जैसी समस्याओं से बचे रहते हैं।

PunjabKesari

5. कई बीमारियों में फायदेमंद
नियमित रूप से यह डांस करने से हार्ट डिजीज, थायरॉइड आदि बीमारियों के होने की संभावना भी कम हो जाती है। जुंबा डांस करने से हमारे शरीर की मसल्स फ्लेग्जिबल बनती हैं।
 

6. बेहतर ब्लड सर्कुलेशन
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए भी यह डांस एक्सरसाइज फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं इस डांस को करने से डाइजेस्टिव सिस्टम भी ठीक तरह से काम करता है।
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News