10 OCTTHURSDAY2024 10:43:49 AM
Nari

देश ने खो दिया 'अनमोल रतन':  राजकीय सम्मान से होगी रतन टाटा की विदाई, यहां होंगे अंतिम दर्शन

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Oct, 2024 08:20 AM
देश ने खो दिया 'अनमोल रतन':  राजकीय सम्मान से होगी रतन टाटा की विदाई, यहां होंगे अंतिम दर्शन

नारी डेस्क: आज की सुबह देश के लिए काफी निराश भरी है क्योंकि हमने 'अनमोल रतन' को जो खो दिया है। दिग्गज बिजनेसमैन और अरबपति रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन ने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, उनके निधन की खबर ने हर किसी की आंखे नम कर दी।  रतन टाटा भारतीय उद्योग जगत के एक ऐसे दिग्गज थे, जिन्हें अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता था।

PunjabKesari
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रतन टाटा का इलाज चल रहा था जहां उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते भर्ती करवाया गया था। कल देर रात उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। खबरों की मानें तो रतन टाटा का पार्थिव शरीर नरीमन प्लाइंट के NCPA लॉन में रखा जाएगा। उनके निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने आज मुंबई में सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द करने का ऐलान किया है। साथ ही टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

PunjabKesari
आज नरीमन प्वाइंट में रतन टाटा को को श्रद्धांजलि दी जाएगी। दोपहर 3.30 बजे उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वर्ली श्मशान घाट ले जाया जाएगा।टाटा ने अपनी मृत्यु से दो दिन पहले यानी सात अक्टूबर को अपने स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था- ' मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाहों से अवगत हूं और सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं। मैं वर्तमान में अपनी उम्र संबंधित स्थितियों के कारण चिकित्सकीय जांच करवा रहा हूं। चिंता का कोई कारण नहीं है। मैं अच्छे मूड में हूं और अनुरोध करता हूँ कि जनता और मीडिया गलत सूचना फैलाने से बचें।

Related News