नारी डेस्क : अगर आप रोज़ सुबह उठते ही अपनी सेहत और खूबसूरती दोनों का ध्यान रखना चाहते हैं, तो मोरिंगा (सहजन) का हरा जूस आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आयुर्वेद में मोरिंगा को सुपरफूड माना गया है। खास बात यह है कि इसके फायदे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु भी बता चुके हैं। डॉक्टर के अनुसार, अगर इस जूस को सही तरीके से रोज़ पिया जाए, तो यह शरीर में कई चमत्कारी बदलाव ला सकता है।
मोरिंगा जूस क्यों है इतना खास?
मोरिंगा में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
विटामिन A, C और E
आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स
फाइबर यही कारण है कि यह जूस त्वचा, बाल, ब्लड प्रेशर और इम्यूनिटी सभी पर असरदार होता है।

बालों के झड़ने और सफेद होने की समस्या में रामबाण
अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं, कमजोर हो गए हैं या समय से पहले सफेद हो रहे हैं, तो मोरिंगा जूस बेहद फायदेमंद है।
बालों की जड़ों को मजबूत करता है
स्कैल्प को पोषण देता है
बालों में नेचुरल शाइन लाता है
झुर्रियां और एजिंग के लक्षण होंगे कम
मोरिंगा में मौजूद विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा में नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं।
चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं
स्किन टाइट और ग्लोइंग बनती है
समय से पहले बूढ़ा दिखने की समस्या कम होती है।
हाई ब्लड प्रेशर में कैसे करता है मदद?
आयुर्वेद के अनुसार, मोरिंगा ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और बीपी को संतुलित रखने में मदद करता है।
रोज़ एक गिलास मोरिंगा जूस पीने से बीपी कंट्रोल में आने लगता है
लंबे समय तक सेवन करने पर बेहतर रिजल्ट मिलते हैं।
ध्यान दें: अगर आप पहले से बीपी की दवा ले रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

इम्यूनिटी होगी मजबूत
जिन लोगों को बार-बार सर्दी, खांसी, बुखार या इंफेक्शन हो जाता है, उनके लिए मोरिंगा जूस बेहद फायदेमंद है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।
कब्ज और पेट की समस्याओं में राहत
मोरिंगा में फाइबर की मात्रा अधिक होती है।
जिससे, कब्ज की समस्या दूर होती है।
पेट साफ रहता है।
ब्लोटिंग और गैस की परेशानी कम होती है।
मोरिंगा जूस कैसे पिएं?
सुबह खाली पेट 1 गिलास
पानी हल्का गुनगुना हो
ठंड के मौसम में खासतौर पर फायदेमंद।
पत्तों का जूस या सब्जी दोनों रूप में ले सकते हैं।

क्या इसके कोई साइड इफेक्ट हैं?
आयुर्वेदिक डॉक्टरों के अनुसार, सही मात्रा में लेने पर इसके कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं होते।
बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसका सेवन कर सकते हैं।
अगर आप बिना दवा के प्राकृतिक तरीके से बीपी कंट्रोल करना, त्वचा को जवान रखना और इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो मोरिंगा जूस को अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करें। पर डॉक्टर का सलाह जरूर लें।