26 FEBTHURSDAY2026 6:03:54 PM
Nari

Bastian रेस्टोरेंट से रोज ₹2-3 करोड़ कमाती हैं शिल्पा शेट्टी! को-ओनर ने बताया सच

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 26 Feb, 2026 02:23 PM
Bastian रेस्टोरेंट से रोज ₹2-3 करोड़ कमाती हैं शिल्पा शेट्टी! को-ओनर ने बताया सच

नारी डेस्क:  हाल ही में फेमस राइट और सोशलाइट शोभा डे ने दावा किया था कि मुंबई का लग्जरी रेस्टोरेंट बास्टियन, जिसमें शिल्पा शेट्टी भी को-ओनर हैं, हर रात करीब 2-3 करोड़ रुपये कमाता है। शोभा डे ने इसे “कुबेर का खजाना” कहा और बताया कि यहां लोग लेम्बोर्गिनी जैसी महंगी कारों में आते हैं और हर टेबल पर लाखों रुपये के बिल बनते हैं। लेकिन अब रेस्टोरेंट के को-ओनर रंजीत बिंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने इस दावे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बास्टियन के सफर और पार्टनरशिप के बारे में खुलकर बातें की।

बास्टियन में शिल्पा शेट्टी की को-ओनर बनने की कहानी

शिल्पा शेट्टी ने साल 2019 में रंजीत बिंद्रा के साथ पार्टनरशिप की और बास्टियन ब्रांड की 50% हिस्सेदारी हासिल की। लेकिन उनकी यात्रा यहां तक आसान नहीं थी। शिल्पा पहली बार बास्टियन में 2016 में एक कस्टमर के रूप में गई थीं। उस समय रेस्टोरेंट की जगह खाली पड़ी थी और वह पूरी तरह यकीन नहीं थीं कि यह जगह सफल होगी। कोविड के दौरान बास्टियन ने अपनी पहचान बनाई और अब बास्टियन ब्रांड के तहत चार अलग-अलग ब्रांड में आठ रेस्टोरेंट हैं।

ये भी पढ़ें: Farah Khan के पति का गजब ट्रांसफॉर्मेशन, डाइट से स्किन पर कैसे पड़ता है असर

रंजीत बिंद्रा की बातें

रंजीत बिंद्रा ने बताया कि शिल्पा की मौजूदगी ने इस वेंचर में नई ऊर्जा और पॉजिटिव माहौल लाया। उन्होंने कहा कि शिल्पा एक बड़ी बहन जैसी हैं और उनकी सलाह हमेशा अहमियत रखती है। उन्होंने यह भी बताया कि बास्टियन को मुनाफा कमाने में करीब चार साल लगे। सेलिब्रिटी होने से ब्रांड को एक्सपोजर मिलता है और लोगों की नजर में पहचान बढ़ती है।

PunjabKesari

बास्टियन की कमाई पर सच

जब बिंद्रा से पूछा गया कि क्या बास्टियन रोज़ाना 2-3 करोड़ रुपये कमाता है, तो उनका जवाब था “मुझे उम्मीद है कि यह सच हो। मुझे यकीन है कि एक दिन यह सच होगा, इसलिए उम्मीद बनाए रखें।” इसका मतलब साफ है कि वर्तमान में ऐसा आंकड़ा वास्तविक नहीं है, बल्कि भविष्य में यह संभव हो सकता है।
शोभा डे के अनुसार, मुंबई में लोग यहां एक रात में लाखों रुपये खर्च करते हैं और कथित तौर पर वीकेंड पर कमाई 3 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

शिल्पा शेट्टी का बास्टियन एक लग्जरी और फेमस रेस्टोरेंट है, लेकिन रोज़ाना 2-3 करोड़ रुपये की कमाई का दावा फिलहाल सटीक नहीं है। रंजीत बिंद्रा और शिल्पा ने अपने अनुभव और ब्रांड के सफर के बारे में साझा किया, जो इस वेंचर की मेहनत और लगन को दर्शाता है।  

Related News