25 APRTHURSDAY2024 12:59:32 PM
Nari

इस साल क्यों देर से आएंगी मां दुर्गा, श्राद्ध-नवरात्रि में क्यों आया 1 महीने का अंतर?

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 29 Aug, 2020 11:37 AM
इस साल क्यों देर से आएंगी मां दुर्गा, श्राद्ध-नवरात्रि में क्यों आया 1 महीने का अंतर?

गणेश उत्सव के आखिरी दिन यानि 1 सितंबर से पितृ पक्ष या श्राद्ध शुरू हो जाएंगे। हर साल पितृ पक्ष अमावस्‍या अगले दिन से प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाती है। मतलब पितृ पक्ष के आखिरी दिन के बाद नवरात्री पर्व शुरू हो जाती है लेकिन इस साल ऐसा कुछ भी नहीं होगा। इस साल पितृ पक्ष खत्म होने के बाद अधिकमास शुरू हो जाएगा, जिससे पितृपक्ष नवरात्र में एक महीने का अंतर आ जाएगा।

165 साल बाद बना है ऐसा अद्भूत संयोग

ऐसा संयोग करीब 165 साल बाद होगा, जिसके कारण श्राद्ध और नवरात्र में एक महीने का फर्क आ रहा है। बता दें कि आश्विन मास में श्राद्ध और नवरात्रि, दशहरा पर्व होते हैं, जो साल 2020 में दो बार आ रहे हैं। यही वजह है कि इस साल 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर, दशहरा 26 अक्टूबर और दीवाली 14 नवंबर को पड़ रही है।

PunjabKesari

पितृपक्ष की तिथि

साल 2020 में पितृपक्ष 1 सितंबर 2020 से शुरू होकर 17 सिंतबर चलने वाले हैं। सभी श्राद्ध कर्मकांड काम यानि पितरों के नाम से पिंडदान, हवन, अन्नदान और तर्पण आदि आप इस दौरान कर सकते हैं।

5 महीने का होगा चातुर्मास

यही नहीं, लीप होने के कारण साल 2020 में चातुर्मास भी 5 महीने कापड़ रहा। चातुर्मास में शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, कर्ण छेदन नहीं किए जाते। इस दौरान धार्मिक कार्य, पूजा और उपासना का अधिक महत्व होता है। मान्यता है कि इस दौरान देव सो जाते हैं और देवउठनी एकादशी के बाद ही उठते हैं। 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास खत्म हो जाएंगे।

PunjabKesari

क्‍या होता है अधिमास?

एक साल में सूर्य 365 दिन और करीब 6 घंटे का होता है जबकि चंद्र 354 दिनों का माना जाता है। इसके बाद दोनों में 11 दिन का फर्क होता है, जो हर तीन साल में एक महीने के बराबर हो जाता है। इसी अंतर को दूर करने के लिए तीन साल में एक चंद्र मास ज्यादा आता है, जिसे अधिमास कहा जाता है।

Navratri 2020: जानिए किस दिन है कौन सा नवरात्र

नवरात्रि दिन 1: घटस्थापना प्रतिपदा मां शैलपुत्री पूजा (17 अक्टूबर 2020)
नवरात्रि दिन 2: द्वितीया मां ब्रह्मचारिणी पूजा (18 अक्टूबर 2020)
नवरात्रि दिन 3: तृतीय मां चंद्रघंटा पूजा (19 अक्टूबर 20200)
नवरात्रि दिन 4: चतुर्थी मां कुष्मांडा पूजा (20 अक्टूबर 2020)
नवरात्रि दिन 5: पंचमी मां स्कंदमाता पूजा (21 अक्टूबर 2020)
नवरात्रि दिन 6: षष्ठी मां कात्यायनी पूजा (22 अक्टूबर 2020)
नवरात्रि दिन 7: सप्तमी मां कालरात्रि पूजा (23 अक्टूबर 2020)
नवरात्रि दिन 8: अष्टमी मां महागौरी दुर्गा पूजा (24 अक्टूबर 2020)
नवरात्रि दिन 9: नवमी मां सिद्धिदात्री विजय दशमी (25 अक्टूबर 2020)
नवरात्रि दिन 10: दशमी दुर्गा विसर्जन (26 अक्टूबर 2020)

PunjabKesari

Related News