23 APRWEDNESDAY2025 12:28:07 AM
Nari

देश की पावरफुल वुमन Nita Ambani ने वो दुख-दर्द झेला जो औरत के लिए सहना सबसे मुश्किल

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 16 Mar, 2024 04:39 PM
देश की पावरफुल वुमन Nita Ambani ने वो दुख-दर्द झेला जो औरत के लिए सहना सबसे मुश्किल

नीता अंबानी का नाम लेते ही अक्सर लोगों के दिमाग में पहला शब्द यहीं आता है कि लाइफ हो तो ऐसी। देश के रईस बिजनेसमैन की पत्नी नीता अंबानी जैसी लग्जरी और शानदार लाइफ पाना, लोगों के लिए सपना ही होता है। नीता अपने लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। लोगों को लगता है कि उनके लिए कुछ भी खरीदना मुश्किल नहीं है लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि नीता ने अपनी जिंदगी में कोई मुश्किल वक्त नहीं देखा होगा। एक समय ऐसा भी आया था जब वह पूरी तरह टूट गई थी। चलिए, आज आपको नीता अंबानी की जिंदगी का वो फेज बताते हैं जब नीता अंबानी को गहरा सदमा लगा था।

डॉक्टरों ने कह दिया था कि कभी नहीं बन पाएंगी मां

नीता अंबानी तीन बच्चों की मां हैं ईशा, आकाश और अनंत अंबानी। ईशा और आकाश ट्विंस भाई-बहन हैं लेकिन इन्हें पाने के लिए नीता अंबानी ने काफी परेशानियों का सामना किया है क्योंकि जब वह 23 साल की थी तो डॉक्टर ने उन्हें कह दिया था कि वह गर्भधारण नहीं कर पाएंगी। जी हां, एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने अपने जीवन के एक पहलू पर बात करते हुए बताया था कि जब वो 23 साल की थीं तो डॉक्टर ने उन्हें कहा था कि वो कभी गर्भधारण नहीं कर पाएंगी।  शादी के बाद डॉक्टरों ने उनसे कह दिया था कि वे माता-पिता नहीं बन सकेंगे।  इस बात से नीता को काफी दुख पहुंचा था   तब उनकी लाइफ में एक डॉक्टर उम्मीद की किरण बन कर आई थी और शादी के 7 साल बाद उनकी गोद में दो नन्हें बच्चे आए।

PunjabKesari

रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई की जानी मानी  गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. फिरोजा पारिख की मदद से नीता अंबानी ने IVF ट्रीटमेंट के जरिए जुड़वा बच्चे कंसीव किए। नीता के बच्चे जन्म से 2 महीने पहले ही हो गया था। 7 महीने की प्रेगनेंसी में नीता अंबानी की डिलीवरी हो गई थी। इसके बाद तो उन्होंने बच्चे होने की उम्मीद ही छोड़ दी थी लेकिन 3 साल बाद उन्हें नेचुरल कंसीव हुआ और उन्होंने अनंत को जन्म दिया। 

ईशा और आकाश हैं आईवीएफ बेबी

ईशा ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि वो और उनका जुड़वा भाई आकाश आईवीएफ बेबी हैं। नीता अंबानी के दोनों बच्चों आकाश और ईशा के नामकरण के बीच की कहानी भी काफी दिलचस्प है। इस बारे में खुद नीता अंबानी ने बताया था। नीता अंबानी के मुताबिक, उनके पति मुकेश अंबानी ने दोनों बच्चों का नाम रखा। उन्होंने बताया था कि ईशा और आकाश के जन्म से ठीक पहले वो अमेरिका में थीं। मुकेश उन्हें छोड़ मुंबई वापिस लौट आए थे लेकिन उन्हें जल्द ही वापिस अमेरिका लौटना पड़ा। रिपोर्ट्स की माने तो मुकेश अंबानी अपनी मां कोकिलाबेन के साथ स्पेशल प्लेन से अमेरिका के लिए निकल गए लेकिन रास्ते में ही उन्हें गुड न्यूज मिल गई।

PunjabKesari

मुकेश अंबानी ने जब पहली बार अपने बच्चों को देखा तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था और उन्होंने फैसला किया कि वो ही अपने दोनों बच्चों का नाम रखेंगे। उन्होंने कहा कि जब उनका प्लेन पहाड़ों से ऊपर से उ़ड़ रहा था तब उन्हें ये खुशखबरी मिली थी इसलिए वो अपनी बेटी का नाम ईशा रखेंगे क्योंकि ईशा का मतलब 'पहाड़ों की देवी' और उस वक्त वह आसमान में उड़ रहे थे इसलिए बेटे का नाम आकाश रखा गया।

7 साल की उम्र में अनंत को हो गया था अस्थमा 

बच्चों के जन्म के बाद नीता अंबानी ने अपना सारा वक्त उनकी परवरिश में लगाया और कुछ सालों बाद काम पर वापिसी की लेकिन इसके बाद भी उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा क्योंकि उनके बेटे अनंत 7 साल के थे जब उन्हें अस्थमा हो गया था, जिसके कारण शुरुआत में उन्हें स्टेरॉयड्स लेने की जरूरत पड़ती थी। इसमें माना जाता है कि भूख बहुत ज्यादा लगती है। जिसकी वजह से अनंत का वजन काफी बढ़ गया। अनंत का वजन 175 किलो हो गया था लेकिन बाद में एक्सरसाइज कर उन्होंने इसे काफी कम कर लिया हालांकि हेल्थ प्रॉब्लम्स के चलते उनका वजन फिर से बढ़ गया है हाल ही में अनंत राधिका की वेडिंग का प्री-वेडिंग फंक्शन रहा।

PunjabKesari

ईशा ने भी दिया ट्वीन्स बच्चों को जन्म 

वहीं ईशा भी अपनी मां की तरह जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं। उन्हें एक बेटी आदिया और एक बेटा कृष्णा है जिन्हें आजकल  वह रोज स्कूल छोड़ने जा रही हैं। वहीं आकाश अंबानी भी दो बच्चों के पिता है बेटा पृथ्वी अंबानी और बेटी वेदा अंबानी। अगर आप भी प्रेग्नेंसी से जुड़ी दिक्कत का सामना कर रही है तो अच्छे डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।  बता दें कि डॉ. फिरोजा पारिख कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स से लेकर बिजनेसमैन को संतान सुख दिलवा चुकी हैं।  बॉलीवुड की डायरेक्टर फराह खान के तीन बच्चों के पीछे भी डॉक्टर फिरोजा पारिख ही थी।

PunjabKesari

Related News