अपने काम व लाइफ स्टाइल को लेकर चर्चा में रहने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सबसे अमीर भारतीयों की सूची में टॉप पॉजीशन हासिल की हैं। इसी के साथ एचसीएल टेक्नोलॉजीज की 37 वर्षीय रोशनी नडार सबसे अमीर भारतीय महिला होने का खिताब हासिल किया हैं। मुकेश अंबानी ने अपनी इस पॉजीशन को लगातार आठवें साल ने बरकरार रखा हैं। आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया द्वारा तैयार की गई अमीरों की सूची के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्री की कुल संपत्ति 3,80,700 करोड़ पाई गई हैं।
लिस्ट में इन्होंने भी पाया स्थान
लंदन के एसपी हिंदुजा व उनके परिवार ने इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया हैं। उनकी कुल संपत्ति 1,86,500 करोड़ रुपए पाई गई है।
विप्रो कंपनी के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने 1,17,100 करोड़ संपत्ति के साथ लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया हैं। अपने पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने अपने काम को बढ़ाया था।
आर्सेलर मित्तल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मी मित्तल ने इस लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया हैं। उनकी कुल संपत्ति 1,07,300 करोड़ पाई गई हैं।
अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी व उनके परिवार ने इस लिस्ट में पांचवा स्थान हासिल किया हैं। उनकी कुल संपत्ति 94,500 करोड़ पाई गई हैं।
94,100 करोड़ रुपये के साथ कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ व मैनेजिंग डायरेक्टर उदय कोटक छठे स्थान पर रहे हैं।
88,800 करोड़ रुपये के साथ पूनावाला ग्रुप के चेयरमैन साइरस एस पूनावाला सांतवें स्थान पर रहे हैं।
76,800 करोड़ रुपये के साथ साइरस पल्लोनजी मिस्त्री ने आठवां स्थान हासिल किया हैं। इन्होंने कुछ समय के लिए टाटा ग्रुप का भी नेतृत्व किया हैं।
76,800 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ शापोरजी पल्लोनजी ग्रुप के मालिक शापोरजी पल्लोनजी 9 वें स्थान पर रहे हैं।
71,500 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सन फार्मा के दिलीप सांघवी के 10वां स्थान हासिल किया। इन्होंने अपने पिता से पैसे उधार लेकर इस कंपनी की शुरुआत की थी।
1000 करोड़ रुपये वाले भारतीयों की बढ़ी संख्या
सूची के अनुसार इस बार 1000 करोड़ रुपये वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 953 रुपये हो गई हैं। 2018 में इनकी संख्या 831 थी लेकिन डॉलर मूल्यों में अरबपतियों की संख्या 141 से कम हो कर 138 रह गई हैं। इसी के साथ 112 ऐसे अमीर लोग है जो कि 1000 करोड़ रुपये के स्तर से पीछे रहे हैं।
26 प्रतिशत अमीर रहते है मुंबई में
रिपोर्ट के अनुसार 246 यानि की भारत के 26 प्रतिशत अमीर लोग मुंबई में रहते है। वहीं दिल्ली में 175 व बेगलुरु में 77 अमीर लोग ही रहते है। इसमें 82 एनआरआई लोग भी शामिल है। इस सूची में शामिल 76 प्रतिशत लोगों ने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया हैं। एनआरआई भारतीयों के काम के लिए सबसे अच्छी जगह अमेरिका है, इस समय भारत के 31 के करीब भारतीय वहीं पर निवास कर करना पसंद करते है। इसके बाद कुछ भारतीय संयुक्त अरब अमीरात व ब्रिटेन में रहना पंसद करते हैं।