19 APRFRIDAY2024 7:40:17 AM
Nari

महिलाएं क्यों करवा रहीं Eggs Freezing? जानिए क्या है यह ट्रीटमेंट

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 24 Nov, 2020 11:51 AM
महिलाएं क्यों करवा रहीं Eggs Freezing? जानिए क्या है यह ट्रीटमेंट

टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह ने साल 2019 में अपने दोस्त श्याम गोपालन के साथ शादी कर ली थी। 38 साल की मोना ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें बच्चे की कोई जल्दी नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने 34 साल की उम्र में ही अपने एक फ्रीज (Eggs Freez) करवा लिए थे। यहां हम आपको यही बताएंगे कि Egg Freezing क्या होती है और इसके क्या फायदे हैं...

क्या है Egg Freezing?

एग फ्रीजिंग (Egg Freezing) या एग बैंकिंग एक ऐसी असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी तकनीक है, जिसके जरिए महिलाएं पहले ही अपने एग को स्टोर करवा सकती हैं। इस तकनीक में महिला की ओवरी से अंडे निकालकर लैब में ले जाया जाता है। यहां उन्हें तापमान पर रखकर फ्रीज कर दिया जाता है, ताकि बाद में इस्तेमाल किया जा सके। जरूरत पड़ने पर फ्रीज एग को पुरुषों के शुक्राणुओं से मिलाकर निषेचित किया जाता है और फिर वापिस उसे महिला के गर्भाशय में डाला जाता है। इससे महिला अपनी इच्छानुसार गर्भवती हो सकती है।

PunjabKesari

क्या सुरक्षित है एग फ्रीजिंग?

बता दें कि इस तकनीक का इस्तेमाल सबसे पहले 1986 में किया गया था। इसके बाद से अब तक करीब 2 हजार बच्चे इस प्रक्रिया से जन्म ले चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस तकनीक से गर्भधारण करने पर महिला और बच्चो को कोई समस्या या जन्म विकार भी नहीं होता। वहीं, अधिक उम्र में गर्भधारण करने से महिलाओं को बहुत से जोखिम होते हैं लेकिन यह तकनीक पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि आम महिलाओं के लिए यह तकनीक थोड़ी महंगी है क्योंकि इसकी पूरी प्रक्रिया की कीमत डेढ़ लाख रुपए है।

PunjabKesari

महिलाएं क्यों करवाती हैं एग फ्रीजिंग?

जो महिलाएं करियर या किसी अन्य वजह से जल्दी मां नहीं बनना चाहती यह तकनीक उनके लिए वरदान है। इसके जरिए आप अधिक उम्र में भी सुरक्षित तरीके से मां बन सकती हैं। हालांकि कुछ महिलाएं तो अविवाहित होने पर भी एग फ्रीज करवा लेती हैं। IVF के बाद फर्टिलिटी क्षेत्र में Egg Freezing सबसे बड़ी प्रगति है।

2. एग फ्रीजिंग उन महिलाओं वरदान है, जो उम्र से संबंधित बांझपन की समस्या झेल रही हैं। इसके लिए आप सुरक्षित प्रेगनेंसी कंसीव कर सकती हैं।

3. कैंसर में होने वाली कीमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी के कारण प्रजनन क्षमता काफी प्रभावित होती है। ऐसे में जो महिलाएं कैंसर की पहली या दूसरी स्टेज पर हैं वो भी एग फ्रीजिंग की मदद से भविष्य में जैविक बच्चे पैदा कर सकती हैं।

4. इन विट्रो फर्टिलाइजेशन से गुजर रही महिलाएं भी इसकी मदद ले सकती हैं। इसके अलावा जिन महिलाओं के साथी शुक्राणुओं की उचित मात्रा का उत्पादन नहीं कर पाते, उनके लिए भी यह बेहतरीन विकल्प है।

PunjabKesari

कब करवाएं एग फ्रीजिंग

महिलाएं 20 से 30 साल की उम्र में अपने एग फ्रीज करवा सकती हैं। मगर, इसके लिए सबसे अच्छा समय तब होता है जब महिला सबसे अच्छा Egg Formation होता है। हालांकि एग फ्रीजिंग 35 साल की उम्र तक की जाती है।

Eggs Freezing के बाद कैसा होता है महसूस?

रिसर्च के अनुसार, इसके बाद महिलाओं को शरीर में सूजन महसूस होती है क्योंकि ओवरी में एग्स के लिए हार्मोन्स को जगह बनानी पड़ती है। हालांकि इससे कोई गंभीर खतरा नहीं होता, बस थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। इस पूरी प्रक्रिया में कम से कम 5 महीने का समय लग जाता है। एक्ट्रेस मोना सिंह ने बताया कि एग फ्रीजिंग की पूरी प्रक्रिया के बाद उन्होंने कुछ महीनों का ब्रेक लिया था। इसमें 5 महीने का समय लगा था।

एग फ्रीजिंग के नुकसान

. दरअसल, इसमें हार्मोन इंजेक्शन के कारण ओवेरियन हाइपरस्टिमुलेशन सिंड्रोम या OHS का जोखिम रहता है। इससे महिलाओं को भविष्य में कोई बीमारी हो सकती है।

. इसके अलावा इससे उल्टी आना, पेट दर्द या चक्कर आना जैसी शिकायतें होती हैं।

. एग फ्रीज करने के बाद जब उन्हें दोबारा इस्तेमाल किया जाता है तो कई बार वह लाइव नहीं रहते। इससे बच्चे होने की संभावना कम हो जाती है।

. कई बार महिलाओं को सालों तक इसके नतीजे नहीं पता चलते, जिसकी वजह से वो स्वाभाविक रूप से बच्चे को जन्म देने का अवसर खो सकती है।

PunjabKesari

इन सेलेब्रिटीज ने भी करवाई एग फ्रीजिंग

मोना सिंह के अलावा डायना हेडन ने भी एग फ्रीजिंग का सहारा लिया था। 1997 में मिस वर्ल्ड रह चुकी डायना एग फ्रीज करवाने वाली पहली भारतीय महिला था। उन्होंने करीब 30 की उम्र में एग फ्रीज करवाए थे। वहीं, डायरेक्टर एकता कपूर ने भी 36 साल की उम्र में एग फ्रीज करवाए थे लेकिन नतीजे सफल ना होने की वजह से उन्होंने सेरोगेसी का सहारा लिया।

Related News