25 APRTHURSDAY2024 3:31:23 PM
Nari

महाशिवरात्रि पर बन रहा है त्रिग्रही नाम का योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

  • Edited By palak,
  • Updated: 08 Feb, 2023 06:05 PM
महाशिवरात्रि पर बन रहा है त्रिग्रही नाम का योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

महाशिवरात्रि का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की शादी हुई थी इसलिए फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 18 फरवरी यानी शनिवार को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस महाशिवरात्रि पर बहुत ही खास योग बनने वाला है। यह योग कुछ राशियों के लिए बहुत ही लाभदायक होने वाला है। तो चलिए आपको बताते हैं यह योग किन राशियों के लिए फायदेमंद रहेगा...

कुंभ राशि में विराजमान होंगे शनिदेव 

17 जनवरी को जहां न्याय के देवता शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हुए थे अब  वहीं 13 फरवरी को ग्रहों के राजा सूर्य भी इस राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 18 फरवरी को शनि, सूर्य और चंद्रमा तीनों कुंभ राशि में रहेंगे, जिसके परिणामस्वरुप कुंभ राशि में शनि, सूर्य और चंद्रमा मिलकर त्रिग्रही नामक योग का निर्माण करेंगे। महाशिवरात्रि पर इन तीनों ग्रहों का मिलना कुछ राशियों के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।

PunjabKesari

मकर राशि 

मकर राशि के देवता शनि देव हैं। शनि देव भगवान शिव के परम भक्त और भगवान सूर्य के पुत्र हैं। चंद्रमा और सूर्य के साथ शनि का संयोग महाशिवरात्रि पर मकर राशि के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इश राशि के जातकों को धन और कारोबार में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा घर परिवार में सुख-संपन्नता बढ़ेगी। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। महाशिवरात्रि के बाद भी भगवान शिव की पूजा करें।

मेष राशि 

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मेष राशि भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। इसलिए इस राशि पर हमेशा भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इस महाशिवरात्रि पर आपको भगवान शिव के आशीर्वाद से हर इच्छा पूरी होगी। शिवरात्रि पर यदि आप महाकाल की पूजा उपासना और जलाभिषेक करेंगे तो इससे आपका कोई भी रुका हुआ कार्य पूरा होगा। 

PunjabKesari

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के स्वामी भी कर्मदाता शनि हैं। महाशिवरात्रि का दिन इस राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ होगा। इस दिन आप भगवनन शिव का जलाभिषेक करें और अपनी इच्छा अनुसार दान-पुण्य जरुर करें। इससे आपको मनोवांछित फल मिलेगा और करियर, शिक्षा, सेहत और पैसे से संबंधी कोई शुभ परिणाम मिल सकते हैं। भगवान शिव की पूजा करने से शादी में आ रही बाधा भी दूर होगी। 

वृश्चिक राशि 

मेष राशि के जातकों के ऊपर भी भोलेनाथ की कृपा हमेशा बनी रहती है। इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इस दिन यदि आप भगवान शिव को यदि जल अर्पित करते हैं तो आपका भाग्य उदय होगा। इसके अलावा शिवरात्रि पर महादेव की पूजा करने से आपका किसी भी तरह का भय भी दूर होगा। भय दूर होने से आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। 

PunjabKesari
 


 

Related News