25 APRTHURSDAY2024 10:11:42 AM
Nari

प्रेगनेंसी दौरान होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाएंगे ये टिप्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 03 Jun, 2021 04:29 PM
प्रेगनेंसी दौरान होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाएंगे ये टिप्स

प्रेगनेंसी का समय हर महिला को एक खूबसूरत अहसास देता है। मगर इस दौरान महिलाओं को सेहत व स्किन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बात स्किन की करें तो कई महिलाओं के चेहरे पर अलग ही ग्लो नजर आता है। मगर कइयों को स्किन संबंधी परेशानियां होती है। असल में, इस दौरान शरीर में हार्मोन में बदलाव होने से इसका असर चेहरे पर दिखता है। मगर इस समय कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स लगाना सुरक्षित नहीं माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास ब्यूटी टिप्स बताते हैं, जिससे आपको इन समस्याओं से राहत मिलेगी। 

मुंहासों को दूर करेगा नेचुरल फैस पैक 

प्रेगनेंसी के दूसरे व तीसरे हफ्ते में शरीर के हार्मोन में बदलाव होने लगता है। इसके कारण चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे, काले घेरे की समस्या होने लगती है। असल में, इस दौरान स्किन में सीबम ज्यादा होने लगता है। ऐसे में स्किन पोर्स बंद होने लगते हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाना के लिए दिन में 2 से 3 बार फेसवॉश करें। इसके साथ ही आप फेसपैक का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी, दूध, खीरे का जूस, नींबू का रस, बेसन आदि चीजों को मिलाकर तैयार फेसपैक को चेहरे पर लगा सकती है। इससे स्किन पर जमा गंदगी साफ हो जाएगी। चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, पिंपल्स, काले घेरे आदि दूर होकर स्किन लंबे समय तक फ्रेश रहने के साथ खिली-खिली नजर आएगी। 

PunjabKesari

स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं नेचुरल तेल 

प्रेगनेंसी में शरीर पर खिंचाव होने से स्किन के कोलेजन सेल्स कमजोर होने लगते हैं। इसके कारण शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स बन जाते हैं। ऐसे में आप इसे कम करने के लिए नारियल, जैतून , बादाम तेल लगा सकती है। इनमें विटामिन ई और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह स्किन को लचीलेपन में सुधार लाने का काम करते हैं। ऐसे में स्किन हैल्दी होने के साथ जलन, खुजली की समस्या से भी आराम मिलता है। वहीं इसे प्रेगनेंसी के बाद भी लगाने से स्ट्रेस मार्क्स दूर होने में मदद मिलेगी। 

PunjabKesari

पिगमेंटेशन

प्रेगनेंसी में कई महिलाओं के चेहरे पर काले घेरे व झाइयां भी दिखने लगती है। दरअसल, इस दौरान स्किन में मेलेनिन का प्रोडक्शन बढ़ जाने से इस समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इससे बचने के लिए घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना ना भूलें। इसके अलावा अगर आपकी स्किन को नींबू सूट करता है तो आप इसे भी स्किन पर रगड़ सकती है। 

Related News