28 APRSUNDAY2024 2:47:17 PM
Nari

श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए जन्माष्टमी के दिन जरूर करें ये काम

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 Aug, 2021 09:54 AM
श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए जन्माष्टमी के दिन जरूर करें ये काम

आज जन्माष्टमी का पावन त्योहार है। ऐसे में देशभर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस शुभ दिन पर श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा व व्रत करने से जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है। ज्योतिषशास्त्र व वास्तु के अनुसार, आज के दिन कुछ खास उपाय व काम करने से शुभफल की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

PunjabKesari

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

जन्माष्टमी पर घर पर एक ऐसी मूर्ति लाए जिसमें गाय और बछड़ा दिखाई दें। फिर रात को बाल गोपाल की पूजा के बाद उनका भी पूजन करें। मान्यता है इस उपाय से आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं। इसके साथ ही संतान सुख चाहने वाले दंपति के घर बच्चे की किलकारियां गूंजती है।

PunjabKesari

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए

भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी अतिप्रिय है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन तुलसी की पूजा करें। पूजन दौरान 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः' का जप करें। उसके बाद तुलसी की परिक्रमा करें। मान्यता है कि इस उपाय से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं। ऐसे में कर्ज से जल्दी ही मुक्ति मिलती है।

आमदनी बढ़ाने के लिए

अगर आप भी अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए जन्माष्टमी के पावन दिन से एक उपाय शुरू कर सकती हैं। इसके लिए जन्माष्टमी के दिन घर पर 7 कन्याओं को बुलाकर उन्हें खीर खिलाएं। फिर उनसे आशीर्वाद लें। जन्माष्टमी के बाद इस उपाय को लगातार 5 शुक्रवार तक करें। मान्यता कि यह उपाय बिना किसी परेशानी के पूरा होने आमदनी में वृद्धि होती है।

PunjabKesari
 
सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए

जन्माष्टमी की ठीक 12 बजे केसर मिश्रित दूध भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाएं।‌‌ इससे घर व व्यापार में सुख-समृद्धि व खुशहाली का संचार होता है। इसके साथ शंख में दूध भरकर लड्डू गोपाल का अभिषेक करें और उन्हें धनिया पंजीरी का भोग लगाएं। इससे शुभफल की प्राप्ति होती है।  

परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए

घर या पूजास्थल पर श्रीकृष्ण का प्रिय मोर पंख रखें। मान्यता है कि इससे घर की सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

PunjabKesari

भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए

पूजा के बाद 'श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेव देवा' मंत्र का 11 बार मन में जप करें। इससे विशेष फल की प्राप्ति होगी।

 

Related News