03 MAYFRIDAY2024 7:56:34 PM
Nari

क्या Periods के दौरान यौन संबंध बनाना है सुरक्षित? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 17 Jan, 2024 05:58 PM
क्या Periods के दौरान यौन संबंध बनाना है सुरक्षित? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

पीरियड्स के दौरान ऐंठन, पेट दर्द और मूड स्विंग्स जैसी कई परेशानियों से जूझ रही कई महिलाओं को मूड लाइट करने के लिए शारीरिक संबंध बनाने का मन करता है। ऐसे में एक सवाल जो सब के मन में रहता है, वो ये है कि क्या पीरियड्स में यौन संबंध बनाना सुरक्षित है? कईयों को लगता है कि पीरियड्स के दौरान यौन संबंध बनाना सुरक्षित नहीं है। हालांकि एक्सपर्ट्स की इसको लेकर क्या राय है, ये आज हम आपको बताएंगे...

PunjabKesari

क्या पीरियड्स के दौरान सुरक्षित है यौन संबंध बनाना?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि पीरियड्स के दौरान यौन संबंध बनाने में कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। इसको लेकर कई सारे शोध भी किए गए हैं, जिसमें ये पाया गया है कि मेंस्ट्रुअल ब्लड से सेक्सुअल इंटरकोर्स में कोई परेशानी नहीं होती है बल्कि इससे वैज्ञाइनल लुब्रिकेशन बना रहता है। हालांकि इस दौरान यौन संबंध बनाते हुए इस बात का ध्यान रखना होता है की पेन या हैवी ब्लीडिंग न हो रही हो। वहीं महिलाओं को इस दौरान प्राइवेट पार्ट की साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए वरना इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा पीरियड्स के दौरान यौन संबंध बनाने में कोई दिक्कत नहीं होती है।

सुरक्षित यौन संबंध ही बनाएं

पीरियड्स के दौरान पार्टनर को सेफ्टी यानी condom का इस्तेमाल करना चाहिए। असुरक्षित यौन संबंध बनाने से इंफेक्शन जैसे एसटीडी, एसटीआई, एचआईवी का खतरा बढ़ सकता है। ये वायरस पीरियड्स के दौरान ब्लड के माध्यम से तेजी से फैल सकते हैं। वहीं इससे ब्लड फ्लो प्रभावित होता है और प्राइवेट पार्ट में जलन और खुजली होती है। इसलिए एक्सपर्ट्स सुरक्षित यौन संबंध बनाने की सलाह देते हैं। वहीं पीरियड्स के दौरान प्रेग्नेंसी की संभावना भी ज्यादा हो जाती है। 

PunjabKesari

पीरियड्स के दौरान यौन संबंध बनाने से मिलते हैं ये फायदे

- पीरियड्स की ऐंठन से काफी हद तक राहत मिलती है। दरअसल, इस दौरान यौन संबंध बनाते हुए एंडोर्फिन नाम का एक हार्मोन रिलीज होता है, जिससे पीरियड्स का दर्द कम होता है।

- यौन संबंध बनाते हुए ल्यूब्रिकेंट की जरूरत महसूस नहीं होती है क्योंकि रक्त इसका काम करता है।

पीरियड्स के दौरान यौन संबंध बनाने के नुक्सान

-  पीरियड्स के दौरान या तो यौन संबंध न बनाएं या फिर सेफ्टी का इस्तेमाल करें, वरना प्रेग्नेंट हो सकती हैं

- अगर यौन संचारित रोग/  HIV का जोखिम हो, तो इस अवधि में यौन संबंध बनाने से बचें।

- ब्लड फ्लो प्रभावित हो सकता है। 

- प्राइवेट पार्ट में जलन और खुजली जैसी समस्या हो सकती है।

PunjabKesari

- प्राइवेट पार्ट या गर्भशय में असुरक्षित यौन संबंध से वजह से इंफेक्शन हो सकता है, तो सुरक्षित यौन संबंध ही बनाएं।

Related News