29 APRMONDAY2024 7:35:39 PM
Nari

फ्लाइट में बचा सिर्फ 2 मिनट का Fuel, प्लेन में सवार यात्री ने शेयर किया दर्दनाक Experience

  • Edited By palak,
  • Updated: 16 Apr, 2024 10:20 AM
फ्लाइट में बचा सिर्फ 2 मिनट का Fuel, प्लेन में सवार यात्री ने शेयर किया दर्दनाक Experience

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप फ्लाइट में सवार हो और आपको पता चले कि फ्लाइट का फ्यूल खत्म होने वाला है। अगर नहीं तो अब हाल ही में कुछ ऐसा इंडिगो की फ्लाइट के साथ हुआ है। खराब मौसम के कारण इंडिगो की यह फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड ही नहीं कर पाई परंतु हैरानी उस समय हुई जब पता चला कि फ्लाइट में सिर्फ 2 मिनट का फ्यूल बचा था। इस घटना की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर फ्लाइट में सवार यात्री ने दी है। उस यात्री ने अपना दर्दनाक एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि विमान को दो बार दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करवाने की कोशिश भी की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। 

सोशल मीडिया पर शेयर किया एक्सपीरियंस

इसके बाद जब पता चला कि फ्लाइट में सिर्फ दो मिनट का ही फ्यूल बचा है तो विमान को चंडीगढ़ की ओर डाइवर्ट कर दिया गया। ऐसे में अब इंडिगो पर मानक संचालन प्रक्रिया का उल्लंघन करने का आरोप भी लग रहा है। इस सारे मामले को सतीश कुमार के यूजर ने ट्वीटर पर शेयर किया है। सतीश ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि - 'अयोध्या से दिल्ली के लिए इंडिगो की उड़ान 6ई-2702 में सफर के दौरान मुझे एक दुखद अनुभव हुआ। उड़ान का निर्धारित समय दोपहर के 03:25 था और आगमन का समय शाम 04:30 था लेकिन लगभग 04:15 बजे पायलट ने कह दिया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम है और विमान में 45 मिनट तक उड़ान भरने की ही फ्यूल है। पायलट ने दो बार विमान उतारने का प्रयास भी किया लेकिन खराब मौसम के कारण ऐसा नहीं हो पाया और उसके बाद आगे की रणनीति करने भी बहुत ही समय बर्बाद हुआ।'

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर करना पड़ा लैंड 

इसके आगे सतीश कुमार ने बताया कि - 'शाम 05:30 बजे पायलट ने घोषण की वह चंडीगढ़ में प्लेन उतारने की कोशिश करेंगे और आखिरकार विमान को शाम 06:10 बजे चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर उतार दिया गया। जब विमान चंडीगढ़ में उतरा उस समय 45 मिनट तक उड़ान भरने के लिए फ्यूल होने की घोषणा के बाद  115 मिनट बीत चुके थे। उतरने के बाद चालक दल से पता चला कि फ्लाइट में सिर्फ 1-2 मिनट का ईंधन ही बचा था।' अपनी इस पोस्ट में सतीष कुमार ने विमानन नियामक डीजीसीए, नागर विमानन मंत्रालय, दिल्ली हवाई अड्डा और इंडिगो को भी टैग किया था। उन्होंने कहा था कि इस मामले की जांच होनी चाहिए कि क्या सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन किया गया था?  

इंडिगो ने दी सफाई 

इस मामले में इंडिगो ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि - '13 अप्रैल को अयोध्या से दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट को दिल्ली में खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ से ही डाइवर्ट कर दिया गया था। विमान के कैप्टन ने एसओपी के दायरे में काम किया। ये बिल्कुल सुरक्षित प्रक्रिया है। विमान को वैकल्पिक एयरपोर्ट पर ले जाने के लिए विमान में हर समय पूरा फ्यूल था। हमारे यात्रियों की सुरक्षा के लिए हम हमेशा सर्वोपरि हैं किसी भी तरह की हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।'

PunjabKesari

Related News