28 APRSUNDAY2024 9:09:05 PM
Nari

हैल्दी रहना है तो ब्लड ग्रुप के हिसाब से रखें Diet Plan

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 29 Mar, 2018 09:54 AM
हैल्दी रहना है तो ब्लड ग्रुप के हिसाब से रखें Diet Plan

Blood Group Diet : स्वस्थ रहने के लिए खानपान का पौष्टिक होना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाइट को संतुलित रखना। ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाइट चार्ट (Diet Chart) को फॉलो न करने पर आपको स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ब्लड ग्रुप के हिसाब से भोजन न करने पर आपको शरीर में जलन, सूजन और एसिडिटी की समस्या भी हो जाती है। अगर आप अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाइट लेंगे तो आप इनके साथ-साथ ओर कई बीमारियों से बच सकते हैं।

 

क्यों लेनी चाहिए ब्लड ग्रुप डाइट

दरअसल, लेक्टिंस चिपकने वाले प्रोटीन होते हैं, जोकि ब्लड टाइप के साथ मेल नहीं खाते और शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे लेक्टिंस हर तरह के भोजन में पाएं जाते हैं, जिसके अनुसार हर ब्लड ग्रुप का खून भोजन वाले इन प्रोटीन के प्रति अलग तरह से रिएक्ट करता है। इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। इसलिए ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाइट लेना बहुत जरूरी है।

PunjabKesari

ब्लड ग्रुप के हिसाब से ऐसी रखें डाइट

A ब्लड ग्रुप डाइट (A Blood Type Diet)

इस ब्लड ग्रुप के लोगों को ज्यादा से ज्यादा शाकाहारी भोजन करना चाहिए। साबुत अनाज, बींस, हरी सब्जियां और फल इस ग्रुप के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा डेयरी प्रोडक्ट और नॉनवेज फूड आइटम्स अवॉइड करना चाहिए।
 

B ब्लड ग्रुप डाइट (B Blood Type Diet)

B ब्लड ग्रुप के लोग डेयरी प्रॉडक्ट्स, मीट, साबुत अनाज, बींस आदि खा सकते हैं। इन लोगों के लिए फूट जूस का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। इन लोगों को ऐसा भोजन नहीं करना चाहिए जिसमें ऑयली सीड्स हो। इसके अलावा इन्हें मूंगफली, तिल, सरसों, कॉर्न्स आदि का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

PunjabKesari

O ब्लड ग्रुप डाइट (O Blood Type Diet)

ऐसे ब्लड ग्रुप के लोगों को अपनी डाइट में हाई प्रोटीन फ्रूड्स को शामिल करना चाहिए। मीट, मछली, सब्जियां और फल इन ब्लड ग्रुप के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। अगर इस ब्लड ग्रुप के लिए अनाज, बींस और फलियों का सेवन संतुलित मात्रा में करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे।
 

AB ब्लड ग्रुप डाइट (AB Blood Type Diet)

इन लोगों को अपनी डाइट को बैलेंस करना पड़ेगा। इस ब्लड ग्रुप के लोग सब कुछ खा सकते हैं लेकिन एक नियमित मात्रा तक। यह लोग सीफूड, डेयरी प्रॉडक्ट्स, बींस, अनाज, सब्जियां, राजमा और कॉर्न खा सकते हैं। इसके अलावा अनानास में पाया जाने वाला ब्रोमेन एन्जाइम भी इनके लिए फायदेमंद है। इन लोगों को मुर्गा और रेड मीट से परहेज करना चाहिए।
 

इसका भी रखें ध्यान

ब्लड ग्रुप को ध्यान में रखते हुए संतुलित डाइट लें, इससे आपकी सेहत ठीक रहेगी। मगर ध्यान रहें कि अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है तो उसके साइड इफेक्ट से बचने के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News