09 MAYTHURSDAY2024 2:07:40 PM
Nari

पानी करेगा आपके पैरों की सूजन को कम, आप भी जाने कैसे

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 27 Apr, 2024 05:20 PM
पानी करेगा आपके पैरों की सूजन को कम, आप भी जाने कैसे

आज कल के समय में पैरों की सूजन एक आम परेशानी है लेकिन ये अगर कंट्रोल न की जाए तो आपको काफी दिक्कत दे सकती है। इसके पीछे का कारण एडिमाजानकारों की मानें तो पैरों में सूजन एडिमा की वजह से होती है। साथ ही अगर ये परेशानी आपको लंबे समय से है तो आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि ये किसी खतरनाक बीमारी की तरफ इशारा भी हो सकता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे की आप किस तरह कुछ घरेलू उपचार की मदद से इस से छुटकारा पा सकते हैं।

आइस पैक का करें इस्तेमाल

आपके पैरों में सूजन है, तो आप घर में रखे आइस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अधिक चलने की वजह से होने वाली सूजन का इलाज आइस पैक बखूबी करता है।

ढेर सारा पानी पियें

PunjabKesari

पानी कम पीना शरीर की ज्यादातर बीमारियों का कारण बनता है। शरीर में पानी की कमी के कारण भी सूजन की समस्या होने लगती है। लेकिन ढेर सारा पानी पीने से सूजन को कम किया जा सकता है। अगर आपके पैरों या शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन है तो दिन में लगभग 8 से 10 ग्लास पानी पीजिये। इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा।

नमक की मात्रा करें कम

सफ़ेद नमक मुख्य रूप से हर बिमारी की जड़ होता है। अगर आप सादे युक्त नमक का कम सेवन करेंगे तो पैरों की सूजन से आराम मिलेगा। साथ ही फैटी खाने से भी बचाव करें। पैरों में सूजन किसी को भी हो सकती है। लेकिन प्रेगनेंसी के समय महिलाओं के पैरों में अगर सूजन है तो हमारे बताए हुए घरेलू उपचार से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

सूजन को करें कम नींबू पानी

नींबू पानी से शरीर के टॉक्सिन्स के अलावा एक्स्ट्रा लिक्विड निकल बाहर निकल जाता है। जिससे पैरों की सूजन कम होने लगती है। इसलिए जानकारी भी रोज नींबू पानी पीने की सलाह देते हैं।

PunjabKesari

ऊंचाई पर रखे पैर

पैरों में सूजन कम करनी है तो बैठते समय पैरों को ऊंचाई में रखें। जिससे सूजन से राहत मिलेगी। सूजन कम करने का एक और तरीका भी है, और वो है सीधे लेटकर पैरों को दीवार के सहारे ऊंचाई में रखें। कुछ देर बाद आप पैरों को नीचे रख सकते हैं। सूजन में काफी हद तक आराम मिलेगा।

ये भी पढ़ें: ये 4 ड्रिंक्स आयरन की कमी को करेंगी पूरा, इनके फायदे हैं लाजवाब

धनिये के बीज को करें आहार में शामिल

धनिया एक गुणकारी खाद्य पदार्थ है, जो एंटीमाइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध होता है। पैर में सूजन के उपचार के लिए यह एक कारगर विकल्प हो सकता है

अल्कोहल को कहे ना

शराब पीने से शरीर में हाईड्रेशन की कमी होने लगती है, जिससे सूजन होने लगती है। अगर आप चाहते हैं कि, आपको सूजन ना हो तो शराब पीने से बचें।

PunjabKesari

सेंधा नमक को करें शामिल

शरीर की सूजन को कम करने के लिए आप अपने आहार में सेंधा नमक को शामिल करें। साथ ही हल्के से गर्म पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर उसमें अपने पैरों को भिगो लें।

डेंडिलियन चाय

डेंडिलियन एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो पैरों की सूजन को कम करने का प्रभावी तरीका हो सकती है। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होती है, जो शरीर के किसी भी भाग में आई सूजन को कम करने में मदद कर सकती है।

PunjabKesari

मालिश

सरसों के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द से जल्द निजात दिलाने का काम करते हैं। मसाज के अलावा आप सूजन को कम करने के लिए एक्सरसाइज का सहारा भी ले सकते हैं। लकिन आपको जानकारी के लिए बता दें की अच्छा होगा कि सूजन को कम करने की एक्सरसाइज के लिए आप किसी फिजियोथेरेपिस्ट से संपर्क करें।

Related News